जनता दल यूनाइटेड के उत्तर प्रदेश इकाई ने मणिपुर में हो रही हिंसा एवं महिलाओं पर अमानवीय अत्याचार के विरोध में राज्य एवं केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया

लखनऊ : जनता दल यूनाइटेड के उत्तर प्रदेश इकाई ने राजधानी लखनऊ में मणिपुर में हो रही हिंसा एवं महिलाओं पर अमानवीय अत्याचार के विरोध में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर राज्य एवं केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया। साथ में मणिपुर की आम जनता एवं वहां की पीड़ित महिलाओं को इंसाफ दिलाने के लिए राज्यव्यापी आंदोलन करने का निश्चय किया। बैठक की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम के संयोजक नवनियुक्त प्रदेश महासचिव मोहतरमा नाहिद अकील जी ने किया। पार्टी की प्रदेश इकाई का यह मानना है कि मणिपुर में हो रही हिंसा एवं शांति बहाली के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार के नकारात्मक रवैया और उसके बाद प्रधानमंत्री के वक्तव्य ने आग में घी डालने का काम किया है। प्रदेश महासचिव संगठन नाहिद अकील जी ने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री ने मणिपुर में महिलाओं पर हुए अत्याचार को दूसरे राज्यों में घटनाओं के साथ जोड़ा यह बहुत शर्मनाक है और अपनी जिम्मेदारियों से भागने की कोशिश है ,जबकि वहां के 10 विधायकों ने लिखित रूप में यह स्वीकार किया है कि यह एक मात्र अकेली घटना नहीं है, इस तरह की कई और घटनाएं भी हुई है अतः जनता दल यूनाइटेड की यह मांग है क्योंकि मणिपुर की राज्य एवं केंद्र सरकार और उनकी पुलिस एवं जांच एजेंसियों से जनता का भरोसा उठ चुका है इसलिए सुप्रीम कोर्ट के जज की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन करके इन घटनाओं की जांच कराई जाए की और कितनी घटनाएं इस प्रकार की हुई है और कौन-कौन इसके जिम्मेदार हैं।

ज्ञात है कि जदयू उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेश संयोजक माननीय सत्येंद्र पटेल जी ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है और यह भी मांग की है कि यदि केंद्र सरकार मणिपुर में राष्ट्रपति शासन नहीं लगा सकती है तो प्रधानमंत्री मोदी अपना इस्तीफा दे दें इसी सिलसिले में शुक्रवार 21 जुलाई 2023 को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जिलाधिकारियों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया था।
जदयू के प्रदेश महासचिव भैया हरि शंकर जी ने कहा है कि इस तरह की घटनाएं किसी भी सभ्य समाज का हिस्सा नहीं हो सकती है और यदि सरकारें इस तरह घटनाओं को रोकने में नाकाम हो रही है तो यह देश के लिए अत्यंत चिंता का विषय है।
बैठक मे प्रदेश के पदाधिकारियों के अलावा जिला पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी हिस्सा लिया। बैठक में आंदोलन की रूपरेखा पर भी विचार विमर्श हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती ममता सिंह जी ने बताया की जनता दल यूनाइटेड की प्रदेश इकाई मणिपुर के मामले पर बिल्कुल भी चुप नहीं बैठेगी और जब तक गुनाहगारों को उनको किए का दंड नहीं मिल जाता सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करती रहेगी।
बैठक के उपरांत जदयू के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदेश कार्यालय के समझ विधानसभा गेट नंबर 6 के सामने प्रदर्शन भी किया ।
धरना प्रदर्शन मे संगठन की तरफ से प्रवक्ता श्री सुभाष पाठक ,कुंवर अजय सिंह ,व्यापर प्रकोष्ठ अध्यक्ष पवन गुप्ता ,विशाल श्रीवास्तव, जितेन्द्र सिंह, राम नगीना राजभर, प्रमोद आजाद, हिमांशी यादव ,शीलू वर्मा, शोभा यादव ,गीता देवी ,उषा वर्मा,मनीष शर्मा ,अश्वनी शर्मा, औम प्रकाश वर्मा सत्येंद्र कुमार ,शदब खान आदि सैकडों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।



