नार्वे से प्रकाशित स्पाइल दर्पण पत्रिका के तत्वावधान में ऑन लाइन अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित

नई दिल्ली : नार्वे से प्रकाशित स्पाइल दर्पण पत्रिका के तत्वावधान में ऑन लाइन अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन 16 जुलाई 2023 को शाम छह बजे से आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम का संयोजन व अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय लेखक, कवि व पत्रकार सुरेश चन्द्र शुक्ल ‘शरद आलोक ‘ ने की. कवि सम्मेलन का संचालन सुश्री सुवर्णा जाधव ने किया.

कवयित्री प्रमिला कौशिक की वाणी वंदना मां शारदे वर दे हमें, अपनी शरण में तार दे के साथ कवि सम्मेलन की शुरुआत हुई.

कनाडा से शिरकत कर रहीं कवयित्री नीरजा शुक्ला ने रचना अपने दिल में बचपन को बचा रखा है सुनाकर श्रोताओं को आनंदित किया. अगले क्रम में दिल्ली से कवि एस. एस. पाराशर ने जैसे गालों को छू गया नन्हा कपास का गाला रचना पेश की.

दिल्ली से ही शिरकत कर रहीं कवयित्री विनीता रानी विन्नी ने बेबसी में किया अपनों से किनारा मैंने ग़ज़ल सुनाकर वाहवाही लूटी.

कवयित्री डॉ. बबिता गर्ग ने मुक्तक सतकर्मो की खेती हूं बीज बोये सद्भाव के सुनाकर कवि सम्मेलन को परवान चढ़ाया. इसके उपरांत न्यू जर्सी से कवि राम बाबू गौतम ने टमाटर पर रचना लाल टमाटर भी हैं रिझाने लगे सुनाकर अपने कविता पाठ की शुरुआत की,

अगले क्रम में कवयित्री सुवर्णा जाधव ने दोस्ती शीर्षक से किस्मत से मिले हो, दोस्त बने हो सुनाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया.

इसके बाद गौतम जी ने एक से एक उम्दा रचनाएँ पेश कीं. नार्वे से कवि सुदर्शन शर्मा ने सोचता हूं कभी -कभी ज़िन्दगी क्या खेल दिखाती है रचना प्रस्तुत की.कवि अशोक कौशिक ने अपने प्रकाश से….. रचना प्रस्तुत की.

कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे नार्वे से कवि सुरेश चन्द्र शुक्ल ‘शरद आलोक ‘ ने दिन में ओले मध्य रात्रि में सूरज रचना सहित कई कवितायें पेश कीं.



