उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लाइव टीवी स्ट्रीमिंग के लिए एमएक्स प्लेयर और डिस्ट्रोटीवी की साझेदारी

मुंबई। सबसे बड़े स्वतंत्र स्ट्रीमिंग टीवी ऐप्स में से एक, डिस्ट्रोटीवी ने ऐप-इन-ऐप एकीकरण के माध्यम से भारत के अग्रणी ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर के साथ साझेदारी की घोषणा की है। अब भारत के लाखों एमएक्स प्लेयर युजर्स भारत के सैकड़ों चैनलों के साथ डिस्ट्रोटीवी का प्रभावी और विविध प्रकार का कॉन्टेन्ट मुफ्त में स्ट्रीम कर सकेंगें।

डिस्ट्रोटीवी के वैश्विक स्तर पर 270 से अधिक और भारत में 180 चैनल है। इसमें समाचार, खेल, फिल्में, संगीत और मनोरंजन तथा जीवनशैली कॉन्टेन्ट से लेकर सब कुछ शामिल है। इसमें मूल कॉन्टेन्ट और हिंदी, तमिल, बंगाली, मराठी, अंग्रेजी, पंजाबी भाषाओं को सेवा देने वाले नए चैनल की पेशकश भी शामिल है। इस में अधिक भाषाएँ और चैनलों को जोड़ा जा रहा है।
एमएक्स प्लेयर के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम लगातार और भी बेहतर मनोरंजन देने की कोशिश कर रहे हैं। अपने दर्शकों को अपनी श्रेणी में सर्वाेत्तम युजर अनुभव प्रदान करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। डिस्ट्रोटीवी के साथ हमारी साझेदारी हमारे ग्राहकों के लिए शानदार खबर है क्योंकि इससे उन्हें विविध प्रकार का मनोरंजन पाने का एक बड़ा अनुभव मिलेगा।
डिस्ट्रोटीवी की मूल कंपनी डिस्ट्रो स्केल के सह संस्थापक व सीईओ नवदीप सैनी ने कहा कि ‘‘हम दुनिया की सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग सेवाओं में से एक एमएक्स प्लेयर के साथ साझेदारी करते हुए उत्साहित हैं। हम भारतीय दर्शकों के लिए सर्वाेत्तम भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय फास्ट कॉन्टेन्ट ला रहे हैं। यह साझेदारी मोबाइल डिवाइसेस और कनेक्टेड टीवी, दोनों पर कॉन्टेन्ट लाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button