उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

चुनार महोत्सव के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को सम्मानित किया

लखनऊ : स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कालजयी यशस्वी साहित्यकार पत्रकार पांडे बेचन शर्मा उग्र की जन्मभूमि चुनार की धरती पर कुशल प्रशासक जिलाधिकारी दिव्या मित्तल जी के कुशल नेतृत्व मे संपन्न हुआ.

चुनार महोत्सव के सारस्वत यज्ञ के लिए दैनिक देश पथ परिवार की तरफ से राजीव ओझा ने जिलाधिकारी आवास पर अभिनंदन पत्र,शाल, स्मृति चिह्न एवं वीणा वादिनी मां सरस्वती की प्रतिमा भेंट कर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल जी को सम्मानित किया

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल से चुनार दुर्ग के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम मे चुनार के पत्रकार, साहित्यकार पांडे बेचन शर्मा उग्र के अमूल्य योगदान,पर्यटन की दृष्टि से दुर्ग के संरक्षण ,संतोषी माता मंदिर साईड से चुनार दुर्ग के बंद प्रवेश द्वार को पर्यटकों की सुविधा की दृष्टि से खुला रखने, फव्वारा तिराहा से गंगा पुल तक की क्षतिग्रस्त सड़क का जीर्णोद्धार कराने, उस्मानपुर विद्युत उपकेंद्र चुनार पर स्थायी जेई की नियुक्ति सुनिश्चित कराने के पर्यटक हित, जनहित के मुद्दों पर विस्तार से वार्ता हुई। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
वरिष्ठ पत्रकार राजीव ओझा के साथ कहानी संग्रह साम्राज्ञी और काव्य संग्रह ये तुम्हारा शहर है की लेखिका सारिका चौरसिया भी मौजूद थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button