उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री जी से की भेंट

मुख्यमंत्री जी को मास्को में हाथ से बनी प्रतीक चिन्ह लैंप भेंट कर रूस यात्रा जानकारी दी

लखनऊ। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दिनेश प्रताप सिंह ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी से उनके सरकारी आवास पर भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को मास्को में हाथ से बनी प्रतीक चिन्ह लैंप भेंट कर रूस यात्रा की संपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री को मास्को में उत्तर प्रदेश के आमों के प्रति दिखे उत्साह और प्रतिक्रिया के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मास्को उत्तर प्रदेश के बागवानी उत्पादों के लिए एक अच्छी पहुँच साबित हो सकता है।

उद्यान मंत्री ने मुख्यमंत्री जी को आगामी 14, 15 व 16 जुलाई को आयोजित किए जाने वाले तीन दिवसीय आम महोत्सव 2023 का उद्घाटन करने हेतु आमंत्रित किया। उद्यान मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने 14 जुलाई, 2023 को शहीद पथ के निकट अवध शिल्पग्राम में होने वाले आम महोत्सव का शुभारंभ करने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button