ऑलमाइटी शिवा एसोसिएशन एवं मान्यवर काशीराम जी सांस्कृतिक स्थल, स्मारक समिति के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ : प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और वृक्षारोपण अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए ऑलमाइटी शिवा एसोसिएशन द्वारा मान्यवर काशीराम जी सांस्कृतिक स्थल, स्मारक समिति निकट स्मृति उपवन में पर्यावरण में अहम भूमिका निभाने वाले वृक्षों का रोपण किया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम ऑलमाइटी शिवा एसोसिएशन एवं मान्यवर काशीराम जी सांस्कृतिक स्थल, स्मारक समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। ऑलमाइटी शिवा एसोसिएशन द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों का लोगों द्वारा काफी सराहना की गयी। संस्था का उद्देश्य आम जनता के बीच वृक्षारोपण को बढ़ाये जाने के प्रति जागरूकता और उनमें लगाव उत्पन्न करना है। इसके माध्यम से ही आने वाली पीढ़ी को दूषित पर्यावरण, बाढ़ की विभीषिका, सूखा आदि से बचाते हुए स्वच्छ हवा, पानी आदि उपलब्ध कराया जा सकता है।
ऑलमाइटी शिवा एसोसिएशन के सचिव आदित्य चौधरी ने बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीपक सिंह, पूर्व सदस्य विधान परिषद, उ.प्र. (सभापति, विनियमन समीक्षा समिति) उ.प्र.विधान परिषद लखनऊ तथा विशिष्ट अतिथि हरीश कुमार (आई.पी.एस. से. नि) पूर्व डी.आई.जी – उप्र पुलिस एवं रविकांत चौधरी, मुख्य व्यवस्था अधिकारी, से. नि राज्य संपत्ति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन सहित राजेश कुमार, उप निदेशक कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, अनीता चौधरी, अध्यक्ष ऑलमाइटी शिवा असोसिएशन, एन.जी.ओ. बाबू लाल वर्मा, (आई.ई.एस) उप आर्थिक सलाहकार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय – भारत सरकार व एन. के निंबेकर, कंपनी कमांडेंट से.नि. – रेलवे सुरक्षा बल, मान्यवर काशीराम जी सांस्कृतिक स्थल, स्मारक समिति पार्क के प्रबन्धक अभिनव सिंह, नेहा भदौरिया, अनिल सिंह, जावेद खान, मिति रानी टंडन, रविकांत पाण्डेय, जे.बी. दुर्गापाल से.नि. वरिष्ठ डाक अधीक्षक, आनंद सिंह, विजय प्रताप सिंह, आशुतोष गुप्ता, कर्मवीर सिंह, मदन जोशी, राहुल यादव, श्री अमन पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीपक सिंह, पूर्व सदस्य विधान परिषद, उप्र ( सभापति, विनियमन समीक्षा समिति) उप्र विधान परिषद ने वृक्षारोपण करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा संस्था के इस पुनीत कार्य की भूरि-भूरि प्रसशा करते हुए सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।



