उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

संस्था की प्रगति राज्य व देश की प्रगति : दिनेश प्रताप सिंह

टीएनवी सर्टिफिकेशन के नए कार्यालय में काम शुरू

लखनऊ । कोई भी संस्था जब अपना विस्तार करती है तो उसकी प्रगति के साथ ही राज्य और देश की भी तरक्की होती है और अन्य आयाम विकसित होते हैं।

उक्त उदगार विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने यहां सेक्टर-के अलीगंज में टीएनवी ग्रुप ऑफ कंपनीज के नये कार्यालय का फीता कटकर उदघाटन करते हुए व्यक्त किए। शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि नया कार्यालय न सिर्फ नयेपन का द्योतक है, अपितु यह भी बताता है संस्था ने साख, रोजगार, आर्थिक पहलुओं सहित अन्य पक्षों में भी विकास किया है। मुझे खुशी है कि सरकारी विभागों में रिश्वत के खिलाफ विकसित की जा रही प्रणाली को सटीक बनाने और उसके प्रबंधन और प्रमाणन में टीएनवी की भी भूमिका होगी। इससे पहले कोविड के समय में भी टीएनवी ने प्रबंधन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभायी।


राज्यमंत्री और अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थापक प्रज्ञेश सिंह ने बताया कि हम यह घोषणा करते हुए रोमांचित हैं कि हमारा नया कार्यालय व्यवसाय के लिए तैयार है, टीएनवी इस प्रस्तावित विस्तार के साथ लखनऊ से 30 नए लोगों को रोजगार की पेशकश कर रहा है। साथ ही अब हम विभिन्न प्रमाणन और ऑडिट कार्यों का 90 देशों तक पंहुचा पा रहे हैं। हम आभारी हैं जिन्होंने आकर हमें अपना समय दिया और हमारी खुशियों में इजाफा किया। उनकी भागीदारी हमारे लिए एक प्रोत्साहन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button