उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मोदी जी के नेतृत्व में भारत, दुनिया का सिरमौर बनेगा : केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन को किया सम्बोधित

लखनऊ : प्रधानमन्त्री जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित महाजनसंपर्क अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुये केन्द्र सरकार की नीतियों, कार्यक्रमो व उत्कृष्ट,उल्लेखनीय व ऐतिहासिक उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

पुणे में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री  मौर्य ने कहा कि प्रधानमन्त्री ने गरीबी को बहुत नजदीक से देखा है, इसलिए वह गरीबों का दर्द जानते हैं,और प्रधानमंत्री बनते ही उन्होंने देश में गरीबों के कल्याण के लिए अनेकानेक योजनाएं चलाई ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री ने उत्तर प्रदेश के बलिया से उज्जवला योजना की शुरुआत करके गरीबों को गैस के नि: शुल्क कनेक्शन दिलाये। प्रधानमंत्री के आह्वान पर देश में 12करोड़ से अधिक शौचालय बनवायें गये। सौभाग्य योजना में बिजली के कनेक्शन नि:शुल्क दिये गये।बिना किसी भेदभाव के जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल उपलब्ध कराने की योजना चलाई जा रही है। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन उपलब्ध कराया जा रहा है मोदी जी के कारण दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। लाभार्थी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि “विश्वास करो तुम मोदी पर वह नये भारत के निर्माता हैं, ऐसा नेता इस धरती पर एक ही बार आता है”। जोड़ा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया की 5वीं अर्थव्यवस्था बन गया है, जल्द ही हम टाप-3की अर्थव्यवस्था बनेगे और आगे चलकर भारत दुनिया का सिरमौर बनेगा।कहा कि मोदी जी ने कड़े और बड़े फैसले लेकर साबित कर दिया कि भारत दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत के वैज्ञानिकों ने कड़ी मेहनत करके कोरोना की वैक्सीन बनाई, जिसे न केवल देश में ही लगाया गया, बल्कि दुनिया के तमाम देशों को वैक्सीन की आपूर्ति भी भारत ने किया। कहा मोदी जी के लिए पूरा देश उनका परिवार है,और अपने देशवासियों के लिए वह 18घन्टे काम करते हैं, उन्होंने एक दिन की भी कभी अवकाश नहीं लिया। कहा कि भ्रष्टाचार पर चोट करके, गरीबों का कल्याण करने के दृढ़ निश्चय के कारण गरीबों का कल्याण हो रहा है।

कहा कि अयोध्या में रामलला का भव्य मन्दिर बन रहा है, महाराष्ट्रवासियो को न्योता देते हुए कहा कि कि वह 2024मे अयोध्या मे भगवान श्रीराम के दर्शन करने आयें।काशी विश्वनाथ व मथुरा में बांके बिहारी जी के दर्शन करें और 2025मे प्रयागराज में आयोजित होने वाले भव्य व दिव्य कुम्भ में संगम स्नान करें।
लाभार्थी सम्मेलन में उन्होंने गरीबों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की चर्चा करते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा लिये गये फैसलों की जानकारी दी। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सम्मानजनक जीवन जी रहे लाभार्थियों से संवाद किया और उनसे सर्व कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
महाराष्ट्र में एक प्रतिष्ठित हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के कार्यालय में जाकर संवाददाताओं से भेंट की और मोदी के नेतृत्व में भारत की समृद्धिशाली योजनाओं व महाराष्ट्र के सामाजिक व राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़े विभिन्न पहलुओं व विषयों पर विचार साझा किए। इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पुणे में गणपति मन्दिर में पूजा अर्चना कर देश व प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button