उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अदिवि शेष की अगली बॉलीवुड फिल्म होगी एक्शन लव स्टोरी

मुम्बई : अभिनेता अदिवि शेष ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीता है, मेजर और हिट 2 जैसी फिल्म से लोगों के दिलों में जगह बना चुके अदिवी अपने ट्वीट के जरिए अपने फैंस को छेड़ते हुए इस बात की ओर इशारा किया कि वे बहुत ही जल्द एक बॉलीवुड फिल्म में नज़र आ सकते हैं जो एक एक्शन लव स्टोरी हो सकती है। हालाकि डिटेल्स अभी आउट नहीं किए गए हैं।

बता दें कि अदिवी के फैंस को अभी उनकी स्पाई थ्रिलर फिल्म G2 का इंतजार तो था ही तब से उन्होंने अपने फैंस को अपने ट्वीट से आश्चर्यचकित कर दिया। उन्होंने अपने ट्वीट पर लिखा “Next one (other than G2) will be a Love Story. Will Announce in the coming months.”

अभिनेता के करीबी सूत्र बताते हैं कि शेष सक्रिय रूप से रोमांटिक शैली की स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं और खुद को नई भूमिका में चमकने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस एक्शन लव स्टोरी में शेष बी-टाउन डीवा के साथ भी रोमांस करते नजर आएंगे।

वैसे तो फिल्म के टाईटल और अतिरिक्त विवरण का खुलासा होना बाकी है, प्रसंशक आने वाले महीनों में अदिवि शेष द्वारा की गई इस घोषणा का इंतजार कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button