उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

“यूपी एग ट्रेडर्स एसोसिएशन” के पदाधिकारी “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल” के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार देर शाम पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह से मिले

लखनऊ : उत्तर प्रदेश एग ट्रेडर्स एसोसिएशन (संबद्ध: उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल) के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में 14 जून,बुधवार देर शाम पशुधन मंत्री श्री धर्मपाल सिंह से उनके विधानसभा स्थित कार्यालय में भेंट की

एग ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद यामीन ने पशुधन मंत्री को 23 फरवरी 2023 के एक आदेश जिसमें अंडा परिवहन के लिए रेफ्रिजरेटेड वाहन (शीतित यान ) से ही परिवहन करने की अनिवार्यता की गई है , के कारण होलसेल एवं रिटेल अंडा व्यापारियों को आ रही समस्याओं से अवगत कराया.
एग ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद यामीन ने पशुधन मंत्री से कहा यह नियम केवल उत्तर प्रदेश में लागू होने से उत्तर प्रदेश के एग ट्रेडर्स को भारी असुविधा हो रही है क्योंकि देश के अन्य किसी भी राज्य में इस प्रकार का नियम नहीं है तथा रिटेल एग व्यापारियों के वहां एक समान तापमान सुनिश्चित करना भी कठिन होगा ऐसे में अंडे की गुणवत्ता भी प्रभावित होगी तथा वर्तमान नियम के कारण अन्य राज्यों से अंडा मंगाने में भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है जिसकी वजह से अंडा महंगा होने की संभावना बढ़ जाएगी संगठन के महामंत्री चंद्रशेखर ने पशुधन मंत्री से उक्त नियम को वापस लेने अथवा स्थगित रखने की मांग की.
पशुधन मंत्री ने व्यापारियों की बात को गंभीरता से सुनते हुए इस विषय पर विचार करने का आश्वासन दिया
प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, उत्तर प्रदेश एग ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद यामीन, महामंत्री चंद्रशेखर, उपाध्यक्ष मोहम्मद आमिर ,संगठन मंत्री मोहम्मद आजम, एवं मौलवीगंज वार्ड लखनऊ के पार्षद मुकेश सिंह मोंटी शामिल थे.

संजय गुप्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button