उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नौ नाबालिग बालको को बालश्रम के दलदल में जाने से मुक्त कराया व चार 4 आरोपी जीआरपी को सौंपे गए

लखनऊ  : बचपन बचाओ आन्दोलन व रेलवे सुरक्षा बल और मानव तस्करी विरोधी यूनिट और जीआरपी और रेलवे व सिटी चाइल्डलाइन लखनऊ के सहयोग से 9 नाबालिग बालको को बालश्रम के दलदल में जाने से मुक्त करवाया और 4 आरोपियों को जीआरपी को सौंपा।
संयुक्त टीम द्वारा हफ्ते में दूसरी बार 9 नाबालिग बालको को बालश्रम के दलदल में जाने से मुक्त करवाया।
बच्चों की काउंसिलिंग मे पता चला की अमृतसर व जालंधर मे नाबालिग बालकों से बाल श्रम कराने वाले गिरोह सक्रिय।
ऐशबाग (लखनऊ) :-
प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर बचपन बचाओ आंदोलन बीबीए देशराज सिंह द्वारा सूचना दी गई की मुखविर खास से सुचना मिली कि चार व्यक्ति 9 नाबालिग बालकों को ट्रेन संख्या 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस में बालश्रम के लिए माता- पिता को प्रलोभन और लालच देकर लेकर जा रहे है। जिसकी जानकारी से आरपीएफ ऐशबाग के प्रभारी निरीक्षक ,चाइल्डलाइन लखनऊ निदेशक संगीता शर्मा व AHTU लखनऊ के प्रभारी निरीक्षक को जरिये मोबाईल अवगत करवाया गया । संयुक्त टीम से श्री कृष्ण प्रताप शर्मा सहायक प्रोजेक्ट अधिकारी बचपन बचाओ आन्दोलन के साथ AHTU लखनऊ के प्रभारी निरीक्षक सुहेल अहमद, विक्की कुमार,सरिता व विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) सन्दीप कान्स्टेबल व आरपीएफ से निरीक्षक सुरेश कुमार, उपनिरीक्षक अमरजीत सिंह जडेजा, सहायक उप निरीक्षक फोजदार यादव, हेड कानिस्टेबल नरेन्द्र कुमार सिंह, कांस्टेबल अभिमन्यू कुमार सिंह, कांस्टेबल तनुजा चाहर, सहित जीआरपी और ललित कुमार यादव सहायक प्रोजेक्ट अधिकारी बचपन बचाओ आन्दोलन व विवेक शर्मा कोर्डिनेटर चाइल्ड लाइन सिटी व ब्रिजेन्द्र शर्मा ,शिवम वर्मा , विजय पाठक कोर्डिनेटर(ABT) व स्वयंसेवक तुषार को साथ लेकर प्लेटफार्म पहुंचे संयुक्त टीम द्वारा ट्रेन सर्च मे देखा की चार व्यक्ति 9 नाबालिग बालकों को अपने साथ बालश्रम के लिए लेकर जा रहे थे । जिस पर बालकों को अपने साथ ले जा रहे उक्त चारों व्यक्तियों ने बताया कि हम ही इन 9 नाबालिग बालकों को इनके गाँव से लेकर जालन्धर, अम्बाला, गोविन्द नगर मुर्गी फार्म और मकई कारखाना, लोहे की फेक्ट्री व दुकानों पर लेकर जा रहे है । जंहा हम इनको 9-10 हजार रूपये दिलवायेंगे और जंहा पर 14-16 घंटे काम करवाएंगे । उसके बाद 9 नाबालिगों ने बताया कि हमने और हमारे माता-पिता ने काम करने की जगह नही देखी है और हम पहली बार काम के लिए जा रहे है । बच्चों को बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत करने हेतू रेलवे चाइल्ड लाइन के टीम सदस्य शिवम यादव और तेजप्रताप को सौंपा गया ।
आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया हैं ,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button