उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एन.ई.रेलवे मजदूर यूनियन लखनऊ की दो दिवसीय पीएनएम (स्थाई वार्ता तन्त्र) की बैठक आयोजित

मण्डल रेल प्रबन्धक  आदित्य कुमार ने की बैठक की अध्यक्षता

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय सभागार में मण्डल रेल प्रबन्धक  आदित्य कुमार की अध्यक्षता में एन.ई.रेलवे मजदूर यूनियन लखनऊ के पदाधिकारियों के साथ दो दिवसीय (15 व 16 जून 2023) पीएनएम (स्थाई वार्ता तन्त्र) की बैठक का आयोजन किया जा रहा है ।

इसी परिप्रेक्ष्य में आज बैठक के पहले दिन मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि रेल संरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। कर्मचारी नियमावली के अन्तर्गत कार्य करें तथा बिना कोई शार्टकट अपनाए कार्य को पूर्ण रूप से एवं ब्लाक समय में ही करें। मण्डल प्रशासन अपने कर्मचारियों एवं उनके परिवारीजनों को उनके कार्यक्षेत्र, आवासीय परिक्षेत्र तथा चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए सदैव अग्रसर रहेगा। मण्डल में कर्मचारी कल्याण हेतु विभिन्न प्रकार के लाभकारी कार्य किये जा रहें हैं। लेवल 1 का कर्मचारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने रेलवे प्रशासन की कार्य प्रणाली को सुगम एवं सहज बनाने के लिए यूनियन के प्रतिनिधियों से पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया तथा रेलवे कर्मचारी के हितो के लिए यूनियन द्वारा दिये गये सुझावों पर अमल किये जाने के लिए निर्देश दिया।
इस अवसर पर विशेष रूप से बैठक में शामिल एन.ई.रेलवे मजदूर यूनियन के जोनल महामंत्री कन्हैया लाल गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि पीएनएम की बैठक समयानुसार आयोजित की जानी चाहिए तथा रेलवे बोर्ड द्वारा कर्मचारी कल्याण के लिए जारी आदेशों को जल्द से जल्द अनुपालन किये जाने का प्रयास किया जाये, जिससे कर्मचारियों की लम्बित पड़ी समस्याओं का निस्तारण समयबद्व तरीके से हो सके।
इसके पश्चात् एन.ई.रेलवे मजदूर यूनियन लखनऊ के मंडल मंत्री आर.एन.गर्ग एवं कार्यकारी अध्यक्ष राम नगीना ने मण्डल में संरक्षा कोटि में नियुक्ति, पदोन्नति, एम.ए.सी.पी., कर्मचारी आवासों में बेहतर सुविधा, वरीयता निर्धारण, एरियर भुगतान, स्थानंातरण, चिकित्सा सुविधा, कार्यक्षेत्र में महिला रेस्ट रूम एवं प्रसाधन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु तथा रोस्टर के अनुरूप डियूटी आदि से संबधित समस्याओं के निस्तारण हेतु चर्चा की गयी।
इस दौरान, लखनऊ मण्डल यूनियन के अन्य पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के व्यक्तिगत एवं नीतिगत समस्याओं पर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को नवीन सुझाव प्रदान किए गए। बैठक का संचालन वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी राहुल यादव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबंधक/(इंफ्रा.)  संजय यादव, अपर मण्डल रेल प्रबंधक/(परि.) विक्रम कुमार तथा समस्त शाखाधिकारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button