उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

यूपीकैटेट-2023 का परिणाम घोषित

उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा-2023 में आदित्य, आकांक्षा एवं राहुल रहे टॉपर,कृषि मंत्री ने सभी सफल अभ्यर्थियों को दीं शुभकामनाएं

लखनऊ : प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा-2023 ( यूपीकैटेट-2023) के परिणाम की घोषणा की गई। कृषि मंत्री द्वारा स्नातक, परास्नातक तथा पीएचडी कार्यक्रमों हेतु सफल अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।

कृषि मंत्री के सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री शाही ने कहा कि इस बार छात्रों की सफलता का प्रतिशत पूर्व वर्षों की तुलना में अधिक रहा है, इससे प्रतीत होता है कि युवाओं में कृषि शिक्षा के क्षेत्र में रुझान बढ़ रहा है। मंत्री ने कानपुर कृषि विश्वविद्यालय द्वारा हरदोई में नये महाविद्यालय में शिक्षण कार्य प्रारम्भ करने तथा आचार्य नरेन्द्र देव के अर्न्तगत नवसृजित कृषि महाविद्यालय, गोण्डा में स्नातक का कोर्स चालू करने पर विश्वविद्यालय को बधाई दी। उन्होंने स्नातक मास्टर्स एवं पीएचडी पाठ्क्रम के लिए सर्वोच्च स्थान पर रहने वाले क्रमशः आदित्य सिंह, आंकाक्षा एवं राहुल त्रिपाठी को बधाई दीं एवं सभी सफल अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य सचिव, कृषि तथा अध्यक्ष, स्टेयरिंग कमेटी, यूपीकैटेट-2023, डा० देवेश चतुर्वेदी द्वारा विश्वविद्यालय को निर्धारित अवधि से पूर्व परिणाम घोषित करने पर समस्त कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति, रजिस्ट्रार एवं आयोजक विश्वविद्यालय के समस्त कर्मियों को बधाई दी। निर्विवाद रूप से ससमय परीक्षा सम्पन्न कराने एवं समय से परिणाम निकालने पर कुलपति, आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या की प्रशंसा की। उन्होंने निर्धारित समय से काउन्सिलिंग की प्रक्रिया पूरी करने तथा शिक्षण कार्य प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यूपीकैटेट-2023 प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित प्रदेश के चारों कृषि विश्वविद्यालयों के स्नातक, मास्टर्स एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु उपलब्ध 1991, 954 एवं 323 सीटों के सापेक्ष क्रमशः 4889, 1732 एवं 797 अभ्यर्थी काउन्सिलिंग के लिए अर्ह पाये गये। यूपीकैटेट-2023 में सम्मिलित विभिन्न पाठ्यक्रमों की काउन्सिलिंग प्रक्रिया 20 जून 2023 से प्रारम्भ होकर सितम्बर माह के तृतीय सप्ताह तक चलेगी।

इस कार्यक्रम में डा0 बिजेन्द्र सिंह कुलपति, आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अयोध्या, चन्द्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर एवं रजिस्ट्रार, आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अयोध्या, चन्द्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित थे तथा वर्चुअल रूप में कुलपति, सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ एवं बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बाँदा एवं रजिस्ट्रार सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ एवं बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बाँदा जुड़े थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button