राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के वाराणसी आगमन पर रालोद नेताओं ने लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर फूल मालाओं से स्वागत किया

लखनऊ : राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के वाराणसी आगमन पर रालोद नेताओं ने लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डा पर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया l इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय , राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, टीम आर एल डी के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा , व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, वरिष्ठ नेता हवलदार यादव, चंद्रबली यादव, डॉ सुरेश यादव, समरनाथ यादव सहित पूर्वांचल के कई रालोद नेता मौजूद रहे।

इसके पश्चात वाराणसी के के.के. होटल में आयोजित पूर्वांचल के कार्यकर्ताओं की बैठक में उपस्थित सभी पार्टी पदाधिकारियों की समस्याओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सुना और कहा कि पूर्वांचल में दल को मजबूत करने हेतु शीघ्र ही बैठके अयोजित होंगी।

इसके पश्चात जहुराबाद में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के सुपुत्र अरुण राजभर के विवाह के उपरांत आयोजित प्रीतिभोज में पहुंचकर जयंत चौधरी ने वर वधु को शुभकामनाएं दी।
यह जानकारी राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेंद्र नाथ त्रिवेदी ने दी।



