उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ब्रेव सीएफ और एमएक्स प्लेयर के बीच समझौता

लखनऊ : ब्रेव सीएफ और एमएक्स प्लेयर ने भारत में अंतर्राष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्‌स कॉन्टेन्ट वितरण के लिए ऐतिहासिक, बहुवर्षीय समझौते की घोषणा की। दुनिया का सबसे तेजी से बढने वाला एमएमए संगठन ब्रेव कॉम्बेट फेडरेशन और भारत का नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर ने एक ऐतिहासिक, बहुवर्षीय समझौते की घोषणा की है। इसके तहत एमएमए में बढती रूचि को ध्यान में रखते हुए मार्शल आर्ट्‌स संगठन के कॉन्टेन्ट को सभी महाद्वीपीय राष्ट्रों में वितरीत किया जाएगा।

बहरीन के राजा के पांचवें बेटे शेख खालिद बिन हमद अल खलिफा की दृष्टि के तहत स्थापित किया गया संगठन एक वैश्विक एमएमए संगठन बन गया है। छह साल के कार्यकाल में 28 देशों में सफर करने के बाद ब्रेव कॉम्बेट फेडरेशन ऐसी एकमात्र वैश्विक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्‌स कंपनी है, जिन्होंने भारत में और खासकरके मुंबई और हैदराबाद में इवेंट्‌स की मेजबानी की है। ब्रेव सीएफ में आज के कुछ सर्वाेत्तम भारतीय एमएमए फाइटर्स भी है और उन में नंबर वन भारतीय बेंटमवेट मोहम्मद फरहाद का भी समावेश है।
ब्रेव कॉम्बेट फेडरेशन के अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद ने इस डील को भारतीय एमएमए के लिए एक महत्त्वपूर्ण अवसर के रूप में मनाया और ब्रेव कॉम्बेट फेडरेशन के भारत में मिशन को जारी रखने में अपनी आशा जतायी। दुनिया के सबसे वैश्विक और तेजी से बढते मिक्स्ड मार्शल आर्ट्‌स संगठन के रूप में ब्रेव कॉम्बेट फेडरेशन के पास ओटीटी की दुनिया को भारत में लाने की और भारत को भी एमएमए की दुनिया में ले जाने की दृष्टी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button