उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

2024 लोकसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सांसद जीतने का कांग्रेस कर रही दावा 

जगपाल सिंह ने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की 

लखनऊ : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास जताते हुए एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे जी के नेतृत्व व जनप्रिय नेता राहुल गांधी जी के नेतृत्व एवम प्रभारी महासचिव  प्रियंका गांधी  के नेतृत्व से प्रभावित होकर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरु भवन पर जनपद हरदोई से आए जगपाल सिंह ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की,  जगपाल को राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर , राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल , प्रांतीय अध्यक्ष  नकुल दूबे, योगेश दीक्षित, प्रदेश महासचिव प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, संगठन सचिव अनिल यादव, मीडिया संयोजक अंशू अवस्थी ने सदस्यता ग्रहण कराई।

इसी क्रम में जनपद फिरोजाबाद से जय किसान आंदोलन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुमित यादव ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल मध्यजोन के अध्यक्ष राजेश सिंह काली, पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज यादव, अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस अध्यक्ष  शाहनवाज आलम, सोशल आउटरीच के चेयरमैन विक्रम पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग विभाग डॉ. राजीव कुमार सिंह लोधी, अजीत विशाल नंदवशी, अमीर अहदम जी मौजूद रहे।

प्रवक्ता सचिन रावत ने बताय कि इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव आम आदमी के लिए समर्पित रही है, प्रदेश में आदरणीय प्रियंका गांधी जी व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी जी के नेत्रत्व में कांग्रेस पार्टी का परिवार लगातार बढ़ रहा है। प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा कि हम सभी पार्टी के सदस्य अपने लोकप्रिय नेता राहुल गांधी जी व हमारी संघर्षशील नेता प्रियंका गांधी जी के हाथों को मज़बूत कर 2024 में इस तानाशाह भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर कर देश में आम आदमी के अधिकार और आवाज को सम्मान देने वाली कांग्रेस सरकार बनायेंगे। मीडिया संयोजक अंशू अवस्थी जी ने कहा कि आप सभी का पार्टी में स्वागत है। कांग्रेस सदैव आम आदमी के लिए प्रतिबद्ध रही है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी हम सभी के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी , प्रियंका गांधी जी देश के आम आदमी के लिए लड़ रहे हैं, हम सभी भी इस मुहिम में अपनी जी जान लगा कर इसे सफल बनायेंगे।

प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से  रामनिवास बाजपेई,  सलीम अहमद,  श्रवण कुमार,  समीर गाजी, श्री इलियास,  राजेश श्रीवास्तव, दीपनारायण, चन्द्रिका प्रसाद,  टिल्लू, आदि शामिल रहे। उक्त जानकारी जारी प्रेस विज्ञप्ति में उ0प्र0 कांग्रेस प्रवक्ता सचिन रावत ने दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button