उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सहारा हॉस्पिटल में “विश्व रक्तदाता दिवस” पर रक्तदान जागरूकता अभियान शुरू

10 जून को ही सहारा इंडिया परिवार मनाता है प्रेरणा दिवस

लखनऊ : सहारा हॉस्पिटल में शनिवार 10 जून को “प्रेरणा दिवस” पर रक्तदान जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया गया। सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइजर अनिल विक्रम सिंह ने बताया कि यह स्वैच्छिक रक्तदान जागरूकता अभियान हमारे अभिभावक “सहाराश्री” जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर 10 जून प्रेरणा दिवस एवं विश्व रक्तदाता दिवस से शुरू हो कर 14 जून तक चलेगा। इस दौरान रक्तदान के साथ रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। श्री सिंह ने कहा कि रक्तदान से बने कम्पोनेन्ट से लगभग चार लोगों की जान बचायी जा सकती है।

सहारा हॉस्पिटल ब्लड बैंक के विशेषज्ञ डॉक्टर ए. के. सिंह ने बताया कि 18 से 65 साल का स्वस्थ कोई भी व्यक्ति हर तीन से चार माह के बाद रक्तदान कर सकता है । सहारा हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में अत्याधुनिक न्यूक्लिक एसिड एमपलीफीकेएशन (आई डी नैट) की सुविधा उपलब्ध है, यह तकनीक विश्व में इंफेक्शन की जांच करने वाली नवीनतम तकनीक है जो ब्लड कॉम्पोनेंट को और अधिक सुरक्षित बनाती है। रक्तदान को लेकर तमाम भ्रांतियों को दूर करते हुए डॉ. सिंह ने बताया कि जो लोग नियमित रूप से रक्तदान करते रहते हैं उन्हें दिल की बीमारियां और स्ट्रोक का खतरा कम रहता है। उन्होंने कहा कि इस रक्तदान के अभियान में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button