पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल में आयोजित संरक्षा संगोष्ठी में अधिकारियों ने दिए सुझाव

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार के अध्यक्षता में मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के बहुउद्देशीय हॉल में अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/परिचालन शिशिर सोमवंशी, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/इंफ्रा संजय यादव एवं मुख्य परियोजना प्रबन्धक/गतिशक्ति राघवेन्द्र कुमार एवं शाखाधिकारियों की उपस्थिति में ’संरक्षा संगोष्ठी’ का आयोजन किया गया।

गोष्ठी के आरम्भ में अपने सम्बोधन में अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/इंफ्रा संजय यादव ने कहा कि सिगनल की विफलता हो जाने पर अनुरक्षण से पूर्व समय का अनुमान लगाकर ब्लाक लेकर ही कार्य सुनिश्चित किया जाये।
इसके उपरांत मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि रेल संरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिगनल एवं दूरसंचार अनुरक्षण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाये। रेल संरक्षा में किसी भी प्रकार का समझौता किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नही है। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टाफ को रोस्टर के अनुसार प्रशिक्षण अवश्य प्रदान किया जाये तथा संरक्षित टेªन परिचालन हेतु कोड एवं मैनुअल के नियमों का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात मण्डल रेल प्रबन्धक ने उपस्थित अधिकारियों एवं सुपरवाइजरांे से संवाद स्थापित करते हुए उनसे कार्य के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं एवं सुझावों पर सार्थक चर्चा की तथा संरक्षा के प्रति जागरुकता बनाए रखने हेतु उपस्थित रेल कर्मियों को संरक्षा शपथ दिलाई।
बैठक के अन्त में वरिष्ठ मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री एस.डी.पाठक ने उपस्थित सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को इस ’संरक्षा संगोष्ठी’ के सफल संचालन हेतु धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/टीआरडी एवं मण्डल के समस्त सहायक सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर, सुपरवाईजर्स व सिगनल मेंटेनर उपस्थित थे।



