उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

औहाम’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च, दर्शकों को जकड़कर रखेगी सस्पेंस-थ्रिलर फ़िल्म

लखनऊ, देशभर में जल्द रिलीज़ होने जा रही फ़िल्म ‘औहाम’ का ट्रेलर आज लखनऊ में एक भव्य अंदाज़ में लॉन्च किया गया. इस ख़ास मौके पर फ़िल्म के तमाम कलाकार और फ़िल्म के मेकर्स भी मौजूद थे. उल्लेखनीय है कि इस फ़िल्म में कई नये चेहरे सशक्त किरदारों में दिखाई देंगे जिनमें वरुण सूरी, हृदय सिंह और दिव्या मलिक का शुमार है. यह एक क्राइम सस्पेंस-थ्रिलर फ़िल्म है जिसकी कहानी बेहद दिलचस्प है, एक ऐसी कहानी जो दर्शकों को अंत तक जकड़कर रखने में कामयाब होती है.

अंकित हंस द्वारा निर्देशित और मुकुल वर्मा द्वारा लिखित ‘औहाम’ एक गुमशुदा मां की तलाश पर आधारित फ़िल्म है जिसकी कहानी अनसुलझे सवालों के साथ आगे बढ़ती है और फ़िल्म में दर्शकों की दिलचस्पी अंत तक बनाए रखती है.
रहस्य-रोमांच से भरपूर इस फ़िल्म को लेकर दर्शकों में ख़ासी उत्सुकता देखी जा रही है. सभी के मन में बस एक ही सवाल है कि आख़िर ‘औहाम’ क्या है और इस फ़िल्म के ज़रिए वो कौन-सा सुपरस्टार है जो बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहा है? लेकिन दर्शकों को ट्रेलर लॉन्च के साथ ही पता चल गया कि फ़िल्म के माध्यम से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहा सुपरस्टार कोई और नहीं, बल्कि ख़ुद फ़िल्म की कहानी और इसका कंटेट है.


‘औहाम’ की कहानी शिवा और रिया नामक कपल के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक-दूसरे से शादी करने के लिए घर से भाग जाते हैं. शादी के बाद दोनों ख़ुशी-ख़ुशी रहने लगते हैं और उन्हें जल्द ही एक बेटी होती है जिसका नाम दोनों श्रेया रखते हैं. एक दिन अचानक से शिवा की पत्नी रिया गायक हो जाती है जिसकी तलाश करते हुए वह शिकायत लेकर एक बेहद चालाक पुलिस वाले यशवंत के पास पहुंचता है. रिया की तलाश के दौरान कुछ ऐसी घटनाएं घटित होती है जो सभी की कल्पनाओं से बाहर होती हैं. क्या शिवा को रिया वापस मिल जाएगी या फिर वह हमेशा के लिए कहीं खो जाती है? इससे अनसुलझी पहेली को जानने के लिए 26 मई का इंतज़ार कीजिए जब यह फ़िल्म देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.


फ़िल्म का ट्रेलर देखकर समझा जा सकता है कि इस फ़िल्म की कहानी और इसका निर्देशन किस क़दर सशक्त है. फ़िल्म इतनी प्रभावशाली है कि इसके‌ रिलीज़ होते ही सोशल‌ मीडिया पर इसकी चर्चा होने लगी और लोग फ़िल्म की रिलीज़ को लेकर अपनी आतुरता दिखाने लगे. फ़िल्म की पटकथा से लेकर फ़िल्म का पार्श्व संगीत, निर्देशन और सभी कलाकारों का अभिनय सभी कुछ बड़ा ही दिलचस्प और जानदार है जिसने फ़िल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता को काफ़ी बढ़ा दिया है.
निर्माता रिचा गुप्ता ने दर्शकों को थ्रिलर-सस्पेंस का एक अलग अनुभव देने की ख़ातिर ‘औहाम’ का निर्माण पूरे समर्पण भाव के साथ किया है. ग़ौरतलब है कि फ़ाइनांस में पीएचडी की डिग्री रखनेवाली, एक जानी-मानी कथक नर्तकी और दिल्ली सीबीएफ़सी की सलाहकार सदस्य रिचा गुप्ता ने सिनेमा के प्रति अपने जुनून के‌ चलते फ़ाइनांस के क्षेत्र को छोड़ने का फ़ैसला किया ताकि वह सिनेमा जैसे रचनात्मक क्षेत्र में अपनी क़ाबिलियत साबित कर सके.
कथक में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त और म्यूज़िकल्स के निर्माण में पारंगत रिचा गुप्ता ने ‘औहाम’ के ज़रिए अब फ़ीचर फ़िल्म के निर्माण के क्षेत्र में क़दम रखा है और उन्हें उम्मीद है कि फ़िल्म दर्शकों को ख़ूब पसंद आएगी.
रिचा गुप्ता फ़िल्म्स की पेशकश ‘औहाम’ 26 मई, 2023 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इस फ़िल्म को पैन इंडिया स्तर पर UFO मूवीज़ द्वारा वितरीत किया जाएगा और इसका संगीत ज़ी म्यूज़िक कंपनी द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button