उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

समय अमूल्य है, प्रत्येक क्षण का सदुपयोग कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करना संभव है: हर्ष वर्धन अग्रवाल

लखनऊ | हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में “भगवान गौतम बुद्ध जी” की 2,667वीं जयन्ती (बुद्ध पूर्णिमा) के पावन अवसर पर रामायण पार्क, सेक्टर 25, इंदिरा नगर, लखनऊ में “श्रद्धापूर्ण पुष्पांजलि व प्रसाद वितरण” कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

कार्यक्रम में ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी हर्ष वर्धन अग्रवाल, न्यासी डॉ. रूपल अग्रवाल, ट्रस्ट के आंतरिक सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. एस. के. श्रीवास्तव, सेक्टर-25 के निवासीगण ए. के. त्रिपाठी, जे. पी. गुप्ता, महेश जैसवाल, सरिता शर्मा, एन. एल. खरे, निधि शर्मा, के. पी. शर्मा, सुनीता शर्मा, संजय कुमार पाण्डेय, निशु जैन, अनूप कुमार श्रीवास्तव, सुरेन्द्र सिंह नेगी तथा हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के स्वयंसेवकों द्वारा भगवान बुद्ध जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण कर खीर का प्रसाद वितरण किया गया |

इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी हर्ष वर्धन अग्रवाल ने सभी को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई देते हुए कहा कि, “महात्मा गौतम बुद्ध बौद्ध धर्म के संस्थापक थे । उन्होंने अपने जीवन में हमेशा लोगों को अहिंसा और करुणा का भाव सिखाया । महात्मा बुद्ध के अनुसार, इंसान जैसा सोचता है, उसकी सोच जैसी होती है वह वैसा ही बन जाता है । कोई मनुष्य बुरी सोच के साथ बोलता या काम करता है, तो उसे कष्ट ही मिलता है । वहीं यदि कोई व्यक्ति शुद्ध विचारों के साथ बोलता या काम करता है, तो उसे जीवन में खुशियां मिलती हैं । महात्मा गौतम बुद्ध ने संदेश दिया कि समय अमूल्य है और हमें एक-एक पल का उपयोग सही तरीके से करना चाहिए । प्रत्येक क्षण का सदुपयोग कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करना संभव है | आमतौर पर लोग अधिकतर समय व्यर्थ कामों में खर्च कर देते हैं । जबकि हमें ऐसे काम करना चाहिए, जिनका कोई अर्थ हो । हमें रोज सोचना चाहिए कि हमने आज कौन-कौन से अच्छे काम किए हैं, हम कितनी देर ध्यान कर रहे हैं, शांति पाने के लिए क्या कर रहे हैं आदि । इन बातों का ध्यान रखकर यदि हम काम करेंगे तो जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी I”

श्री अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया व महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात कर अपने जीवन को सफल बनाने का आव्हान किया I

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button