सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के सितारों ने अपने फैंस से कहा, ईद मुबारक!

ईद के मुबारक मौके पर सोनीएंटरटेनमेंट टेलीविजन के कलाकारों ने पूरे हर्षोल्लास से इस त्यौहार की तैयारी की है ।
इस उत्सव का बड़ी गर्मजोशी से स्वागत करने को तैयार टीवी सितारे अदनान खान औरअलमा हुसैन ने अपने ईद के प्लान्स बताए और अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद भी दी। ‘कथा अनकही’ के अदनान खान कहते हैं, “मुझे ईद का इंतज़ार है, जो इबादत का मौका होता है, जहां हमें लोगों को दान देने, अल्लाह से अपना रिश्ता मजबूत करने और रहमदिली और सब्र दिखाने के लिए प्रेरितकिया जाता है। मैं महीने भर से रोज़े रख रहा हूं और यह मुझे अपनी आत्मा के डिटॉक्सजैसा लगता है। मुझे अपनी ज़िंदगी में एक सही बैलेंस मिला है और वाकई मुझे बहुतअच्छा लग रहा है। इस साल मेरे अंकल ने मेरे लिए एक कुर्ता सेट भी डिज़ाइन किया हैऔर मैं ईद पर इसे पहनने के लिए बेहद उत्साहित हूं। मेरे पिता हमेशा हमें ईद कीदावत के लिए बाहर ले जाते थे, और मैंने उसी परंपरा को जारी रखा है। इसलिए, जब भी मैं काम नहीं कर रहा होता हूं, तो मैं शाम को अपनी मां कोअपने पसंदीदा रेस्टोरेंट में ले जाता हूं। मैं अपने सभी फैंस को ईद की मुबारकबाददेता हूं और मैं सभी की सफलता और सलामती के लिए दुआ करता हूं।” ईद का त्यौहार मनाने कोलेकर ‘सपनों की छलांग’ की अलमा हुसैन कहती हैं, “इस साल मैं वीडियो कॉल केजरिए अपनी फैमिली के साथ ईद सेलिब्रेट करूंगी क्योंकि इस समय मैं ‘सपनों की छलांग’ की शूटिंग कर रही हूं और अपने को-स्टार्स के साथ यहफेस्टिवल मनाऊंगी। जहां इस पाक महीने में हम अल्लाह से जुड़ते हैं, वहीं यह फैमिली से मिलने का मौका भी होता है, जब मैं बहुत मस्ती करतीहूं, क्योंकि मुझे उनसे ईदी मिलती है। जहां मैं यह सब मिसकर रही हूं, वहीं मैं अल्लाह से दुआ मांगती हूं कि सभी को खुश औरसलामत रखे। मेरे सभी फैंस और फ्रेंड्स को ईद मुबारक।”


