दिल्ली भाजपा ने आम आदमी पार्टी द्वारा महात्मा गांधी के अपमान एवं शराब घोटाले के विरोध में राजघाट पर प्रार्थना कर धरना दिया
केजरीवाल ने अपने सचिवालय एवं कार्यालय से महात्मा गांधी के चित्र तक हटा दिये हैं : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व एवं विधानसभा मे नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह विधूड़ी की उपस्थिती में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज आम आदमी पार्टी नेताओं के द्वारा अरविंद केजरीवाल की तुलना महात्मा गांधी से करके उनका अपमान करने एवं केजरीवाल सरकार के शराब घोटाले के विरोध में नई दिल्ली में राजघाट के सामने धरना दिया.

प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने राजघाट पर जा कर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल एवं अन्य आम आदमी पार्टी को सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की और उनके द्वारा अरविंद केजरीवाल की तुलना महात्मा गांधी से करने के लिए माफी मांगी। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर एवं भाजपा नेता विक्रम मित्तल एवं श्री अजय भारद्वाज भी उनके साथ थे।

वीरेन्द्र सचदेवा एवं रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में राजघाट पर आयोजित धरने में सम्मलित पार्टी नेताओं एवं पदाधिकारियों में प्रमुख थे पवन शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, आदेश गुप्ता, अनिल वाजपेयी, कुलजीत सिंह चहल, हर्ष मल्होत्रा, अशोक गोयल देवराहा, जयवीर राणा, प्रवीण शंकर कपूर, गौरव खारी, नीमा भगत, सुनिता कांगड़ा, विक्रम मित्तल, सतीश गर्ग, हुकम सिंह, मोहनलाल गिहारा, बृजेश राय, अदित्य झा, खेमचंद शर्मा, विनोद सहरावत, योगिता सिंह, कौशल मिश्रा, भूपेन्द्र गोठवाल, निगम पार्षद प्रवेश वाही, कमलजीत सहरावत, शिखा राय, प्रमोद गुप्ता, जिला अध्यक्ष राजकुमार भाटिया, लता गुप्ता, सरदार कुलदीप सिंह, नरेश वशिष्ठ, मनोज त्यागी, प्रशांत शर्मा, रोहताश बिधूड़ी, राजेश गोयल आदि।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के संघर्ष के कारण आज केजरीवाल को भी सी.बी.आई. का बुलावा आ चुका है। लेकिन हैरानी की बात है कि केजरीवाल अपने हर झूठ को छुपाने के लिए सत्य के पुजारी महात्मा गांधी की समाधी पर जाकर झूठी नौटंकी करते हैं, जिससे अधिक शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की राजनीति उनके फिल्मी दोस्त प्रकाश राज के विलेन नेता रोलों से प्रेरित है, क्योंकि केजरीवाल द्वारा पुलिस पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर दिल्ली में चक्का जाम का आवाहन उनके दोस्त प्रकाश राज द्वारा फिल्म पुलिसगिरी में किये गये चक्का जाम के आवाहन से प्रेरित लगता है, उन्होंने कहा कि जब तक केजरीवाल जेल नहीं जाते तब तक भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा और भाजपा कल विधानसभा पर विरोध प्रदर्शन करेगी।

श्री सचदेवा ने कहा कि पंजाब में शराब नीति की तारीफ करने वाले केजरीवाल जवाब दें कि आखिर दिल्ली में जांच शुरु होते ही उन्होंने नई आबकारी नीति वापस क्यों ली ? जिस शराब से 6000 करोड़ रूपये का राजस्व का लाभ हो रहा हो उसमें 3000 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ। उन्होंने सवाल किया कि शराब माफिया के 144 करोड़ रुपये क्यों माफ किए गए थे, सरकारी अरकारी के अरविन्द ने बार-बार अपने बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री के निवास पर उनकी उपस्थिति में मुझे शराब नीति में परिवर्तन करने के निर्देश दिए गए, मुख्यमंत्री का इसपर भी कोई जवाब नहीं आया। मुख्यमंत्री जवाब दें कि शराब व्यापारी दिनेश अरोड़ा से उनकी पार्टी के क्या रिश्ते हैं। आखिर क्यों उन्होंने फेस टाइम पर विजय नायर का परिचय समीर महेन्द्रू से कराया था और क्यों विजय नायर को मंत्री कैलाश गहलोत के सरकारी बंगले में रहने की अनुमति दी गई।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल की नस-नस में भ्रष्टाचार है, रग-रग में झूठ है, वह चोरों के कट्र सरदार हैं और राजनीतिक बेइमानों में इसका पहला नम्बर है।
नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओ की मेहनत है जिसके कारण शराब नीति के सरगना अरविंद केजरीवाल भी जेल के अंदर जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हमने विधानसभा में यह जानकारी दी कि दिल्ली में प्रति वर्ष 20,000 करोड़ रूपये की शराब बेची जाती है और केजरीवाल सरकार ने मास्टर प्लान और सुप्रीम कोर्ट का उलंघन करके शराब के ठेके खोले और कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे।
श्री बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली में ड्राई डे की संख्या को भी घटा दिया था और केजरीवाल ने शराब बेचने का टाइम भी बिना दिल्ली पुलिस की अनुमति लिए ही बदल दिया था जो कि कानून का उलंघन है। उसी का नतीजा है कि आज केजरीवाल जेल के अंदर जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली को नये 20 कॉलेज और 500 स्कूल देने की बात करने वाले केजरीवाल दिल्ली मे शराब पीना सिखाने के लिए पांच विशेष स्कूल खोलने की बात करने लगे। आज भी केजरीवाल से विधानसभा में ज़ब भी शराब घोटाले के बारे में सवाल किये जाते हैं तो केजरीवाल भाग खड़े होते हैं। विधानसभा के अंदर हम सभी भाजपा विधायक दिल्ली की जनता के पक्ष में बोलने और बात रखने के लिए ततपर रहते हैं, अगर इस प्रयास में हमारी जान भी जाये तो हम देने को तैयार हैं। केजरीवाल ने 2500 करोड़ रूपये अभी तक विज्ञापन पर खर्च कर डाले हैं जिससे हम स्कूल, हॉस्पिटल या विश्वविद्यालय खोल सकते थे। केजरीवाल को अब अपने कर्मो का फल भुगतना होगा और त्यागपत्र देना होगा और साथ ही उन्हें जेल भी जाना होगा।
असम के सह-प्रभारी पवन शर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता जिस प्रकार से केजरीवाल को सत्ता में लेकर आई थी आज ठीक उसी प्रकार उन्हें तिहाड़ के अंदर भेजने के लिए तैयार है। पिछले आठ वर्षों से केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की जनता को सिर्फ ठगने और झूठ बोलकर गुमराह करने का काम किया है। आज दिल्ली की जनता अरविन्द केजरीवाल की यह चाल समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के युवा, महिला और अन्य समाजिक वर्गों को नशे में डूबोने का कार्य केजरीवाल ने किया है लेकिन दिल्ली की जनता उनकी इस मंशा को कभी कामयाब नहीं होने देगी।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि भ्रष्टाचारी शराब नीति के खिलाफ भाजपा ने जंतर मंतर से नारा बुलंद किया था और भाजपा कार्यकर्ताओं का यह संघर्ष आज रंग लाया है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी सी.बी.आई. का बुलावा आया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के सहयोगी सत्येन्द्र जैन और मनीष सिसोदिया पहले से ही उनके स्वागत के इंतजार में बैठे हुए हैं। केजरीवाल सरकार द्वारा शराब ठेके को खोलने के पीछे का उद्देश्य सिर्फ भ्रष्टाचार है।



