उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ लखनऊ ने बीकेटी में धूमधाम से मनायी अंबेडकर जयंती

लखनऊ : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनायी। विकासखंड बख्शी का तालाब में पितम्बर बुद्ध विहार, बरगदी, बीकेटी में आयोजित कार्यक्रम में देर रात तक बड़ी संख्या में राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के सदस्यों ने सम्मिलित होकर बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह राठौर ने बाबासाहेब के समता मूलक विचारों और संविधान में निहित सभी नागरिकों को समानता के अधिकार तथा बंधुत्व और शिक्षा की परिकल्पना पर आधारित आदर्शों और उनके जीवन दर्शन को शिक्षक के रूप आत्मसात कर, एक उज्ज्वल, शिक्षित, निपुण व सुदृढ़ राष्ट्र बनाने हेतु संकल्पित किया।
कार्यक्रम आयोजक राकेश खन्ना वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पितम्बर बुद्ध विहार समिति के प्रबंधक श्याम सुन्दर ने तथागत बुद्ध के पंचमूलक सिद्धांत पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष आशीष मिश्र , चारु चंद्र चिंतामणि मिश्र , पंकज तिवारी, अक्षय मिश्र , आरती पटेल, मोहिनी आभा, अमिता सचिन, कृपाशंकर, देवेंद्र वर्मा, ममता सिंह, मुर्तजा हुसैन, रमेश चंद्र, कमलेश कुमार , समीक्षा ज्योति, राजेश, सर्वेश आदि लोगों ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button