उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पंजाब नैशनल बैंक ने अपने 129वें स्थापना दिवस पर नया टोल-फ्री नंबर 1800 1800 और अन्य डिजिटल सेवाओं का शुभारम्भ किया

ग्राहक अब ई-मार्केट प्लेस, इंस्टेंट क्यूआर, पीएनबी मेटावर्स जैसी डिजिटल सेवाओं का भी लाभ उठा सकते हैं

लखनऊ : पंजाब नैशनल बैंक, देश का अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक, ने अपने 129वें स्थापना दिवस के अवसर पर अपने नए कस्टमर केयर नंबर 1800-1800 और 1800-2021 को लॉन्च किया। याद करने में आसान नए टोल-फ्री नंबर का उद्देश्य पीएनबी ग्राहकों को ग्राहक सेवा टीम से संपर्क करने पर एक सहज और झंझट मुक्त अनुभव प्रदान करना है। इसके अतिरिक्त, बैंक ने अन्य उत्पाद जैसे मोबाइल बैंकिंग ऐप पीएनबी वन पर ई-मार्केटप्लेस और इंस्टेंट क्यूआर, पीएबीएल (प्री-अप्रूव्ड बिजनेस लोन), सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी), जनसमर्थ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल केसीसी, टैब और वीडियो-केवाईसी के माध्यम से चालू खाता खोलना, पीएनबी ई-स्वार और पीएनबी मेटावर्स आदि का शुभारम्भ किया।

पीएनबी के प्रधान कार्यालय में स्थापना दिवस समारोह के एक भाग के रूप में अनेक नई पेशकशों का शुभारंभ पीएनबी के एमडी एवं सीईओ, अतुल कुमार गोयल और कार्यपालक निदेशकगण,  विजय दूबे, श्री कल्याण कुमार, श्री बिनोद कुमार और श्री एम. परमशिवम के करकमलों से किया गया। इस अवसर पर पीएनबी के सम्मानित ग्राहकगण, वरिष्ठ अधिकारी और पीएनबी के स्टाफ सदस्य भी उपस्थिति थे।
इस लॉन्च के अवसर पर अपने विचार रखते हुए, पीएनबी के एमडी एवं सीईओ,  अतुल कुमार गोयल ने कहा कि, “जैसा कि हम राष्ट्र की सेवा के 128 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव मना रहे हैं, हम अपने संस्थापक श्री लाला लाजपत राय जी की अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम संभव बैंकिंग अनुभव प्रदान करने की शाश्वत दृष्टि की प्रतिबद्धता के प्रति पूर्णत: समर्पित हैं। इस प्रकार, हमारी नई पेशकशें इस दिशा में महत्वपूर्ण और अभिनव कदम हैं”।
बैंक के नए कस्टमर केयर नंबर 1800-1800 & 1800-2021 ग्राहकों के लिए 24×7 उपलब्ध रहेंगे और कई भाषाओं में सहायता प्रदान करेंगे। ग्राहकगण इन नंबरों का उपयोग अपने खाते की शेष राशि की पूछताछ और पिछले लेनदेन की जानकारी, डेबिट कार्ड जारी करने/ब्लॉक करने, और बैंक द्वारा प्रदान की जाने वाली अन्य प्रमुख सेवाओं का लाभ उठाने के लिए कर सकते हैं। गाहकगण बैंक की ग्राहक सेवा टीम के पास अपनी शिकायतें और अपने सवाल भी दर्ज करा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button