उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विभिन्न स्टेशनों गोरखपुर, लखनऊ जं0, गोण्डा, बस्ती, खलीलाबाद एवं ऐशबाग पर गन्दगी फैलाने वालों के विरूद्व जांच अभियान चलाया गया

लखनऊ । “स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत” के अन्तर्गत स्वच्छता बनाए रखने की दिशा में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल द्वारा रेलवे परिसरों, स्टेशनों, यात्रा के दौरान ट्रेनों में गंदगी फैलाने एवं थूकने वाले यात्रियों तथा खानपान स्टाल वैण्डरों के विरूद्व जॉच अभियान निरन्तर चलाया जा रहा है।

इसी परिप्रेक्ष्य में मण्डल रेल प्रबंधक  आदित्य कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल यॉत्रिक इंजीनियर/ईएनएचएम  रणविजय प्रताप के नेतृत्व में मण्डल के विभिन्न स्टेशनों गोरखपुर, लखनऊ जं0, गोण्डा, बस्ती, खलीलाबाद एवं ऐशबाग पर गन्दगी फैलाने वालों के विरूद्व जांच अभियान चलाया गया।


इस जांच अभियान के दौरान उक्त स्टेशनों पर माह-मार्च 2023 में रू0 2,37,800/- (दो लाख, सैतीस हजार, आठ सौ) का जुर्माना वसूल किया गया।
इस अभियान में रेलवे अधिकारियों एवं स्वास्थ्य निरीक्षकों द्वारा स्टेशनों पर यात्रियों एवं खानपान स्टाल वैंडरों को जागरूक किया गया कि रेलवे परिक्षेत्र में गंदगी फैलाना दंडनीय अपराध है तथा नियमानुसार अर्थदण्ड का प्रावधान है।
लखनऊ मण्डल रेल प्रशासन द्वारा आम जनता एवं रेल यात्रियों से अपील जाती है कि वह रेलवे टैªक और स्टेशन परिसर में कूड़ा करकट, प्लास्टिक कचरा इत्यादि न फेंके। रेलवे लाइन के आसपास खुले में शौच करने से रेलवे ट्रैक पर गन्दगी होती है तथा इससे संक्रामक बीमारियॉ भी फैलती है। रेलवे स्टेशन आपकी अपनी सम्पत्ति है तथा इसको स्वच्छ रखना आपका नैतिक कर्तव्य भी है। रेलवे परिसर को स्वच्छ रखने में रेलवे प्रशासन को अपना सहयोग प्रदान करें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button