उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ऑपरेशन नन्हें फ़रिश्ते, का संचालन

लखनऊ : यात्री सेवा में पूर्ण निष्ठा के साथ सदैव तत्पर रेलवे सुरक्षा बल उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के तहत गत दिवस में मंडल के वाराणसी जं.(कैंट) पर ऑपरेश नन्हें फ़रिश्ते , का संचालन करते हुए इसके तहत निम्न गतिविधि को सफलतापूर्वक संचालित किया गया जिसका ब्यौरा निम्नवत है :-
10.अप्रैल 2023 को ऑन ड्यूटी रेलवे सुरक्षा बल को चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या 06 के फुट ओवर ब्रिज के पास एक लड़की बेंच पर संदिग्धावस्था में बैठी मिली | संदेह की पुष्टि हेतु कर्मचारी द्वारा तत्काल उस बालिका को अपने संरक्षण में लेकर पोस्ट पर लाकर उससे उसका नाम व स्टेशन आने का कारण पूछा गया तो उसने अपने नाम निशा (काल्पनिक नाम ), उम्र 13 वर्ष, निवासी जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश बताते हुए पारिवारिक कारणों से नाराज होकर स्टेशन पर आना बताया | तदोपरांत उक्त कर्मचारी द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने के उपरान्त इस लड़की को अग्रिम कार्यवाही हेतु गुड़िया रेलवे चाइल्ड लाइन वाराणसी को सकुशल रूप से नियमानुसार सुपुर्द किया गया|

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button