उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सामाजिक चेतना का जागरण जरुरी : नीरज बोरा

राजनीतिक भागीदारी के लिए आगे आया वैश्य समाज

लखनऊ :‘‘राजनीतिक भागीदारी के लिए सामाजिक चेतना जगाना जरुरी है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनमत का महत्व है। समाज के घटक को देश के लिए एकजुट और मुखर होकर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करायें।’’ ये आह्वान लखनऊ उत्तर के विधायक डा. नीरज बोरा ने चौक के पन्नालाल धर्मशाला में आयोजित वैश्य समाज की बैठक में किया।

रविवार को चौक बाजार के अतिरिक्त पाण्डेगंज गल्लामंडी, सुभाष मार्ग किराना कमेटी भवन, हुसैनगंज के होटल दिलीप तथा डालीगंज के उमराव सिंह धर्मशाला में वैश्य समाज की बैठकें हुईं तथा समाज के प्रतिनिधियों ने जनसम्पर्क किया। आगामी 13 अप्रैल को भाजपा द्वारा निराला नगर स्थित माधव सभागार में आयोजित हो रहे वैश्य समाज के प्रभावी मतदाता सम्मेलन में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने की कवायद जारी है। चौक क्षेत्र में हुई बैठक में सुधीर हलवासिया, सी.पी.गर्ग, जगदीश अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, अभिषेक खरे, हेमन्त दयाल, प्रवीण गर्ग, संदीप अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, डा. अजय गुप्ता, डा. अनिल गुप्ता, बिज्जू अग्रवाल, हरीश बंसल, भरत अग्रवाल, श्रीनिवास, संजीव, प्रभात गर्ग, अजय अग्रवाल, विमर्श रस्तोगी, विशाल गुप्ता, संजय रस्तोगी, अभय गर्ग, जग प्रसाद गुप्ता, अनुराग साहू आदि उपस्थित रहे। पाण्डेगंज गल्ला मंडी की बैठक में राजेन्द्र अग्रवाल, रजनीश गुप्ता, दीपक अग्रवाल, अजय जायसवाल, राजकुमार अग्रवाल, गिरीश गुप्ता, गोविन्द अग्रवाल, शशि गुप्ता, नीरज गुप्ता प्रमुख रहे। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति द्वारा हुसैनगंज के होटल दीलिप में सर्वश्री सुनील गुप्ता, डा. धनंजय गुप्ता सहित दो सौ से अधिक लोग उपस्थित रहे। सुभाष मार्ग पर किराना कमेटी भवन में लोकराम अग्रवाल, हरीश बंसल, प्रशान्त गर्ग के संयोजन में बैठक हुई, वहीं देर शाम डालीगंज के उमराव सिंह धर्मशाला में घनश्याम अग्रवाल, भारत भूषण गुप्ता, सुनील अग्रवाल, अनुराग साहू के संयोजन में हुई बैठक में प्रभावी मतदाता सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button