मिशन मोदी में वार्ड अध्यक्षो का हुआ चयन

लखनऊ । मिशन मोदी अगेन पी एम की की पुनीता भटनागर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा के नेतृत्व में लखनऊ के काल्विन कालेज ,चिनहट, लालकुआं, बाबूलाल बनारसी दास, चित्रगुप्त नगर, राजाजीपुरम, आलमबाग, आशियाना, इंदिरा नगर वार्ड के लिए अध्यक्ष का चयन किया गया।
सभी को प्रदेश महामत्री रमेश चौहान ने अंग वस्त्र और पुष्पों से सम्मानित करते हुए मिशन की कार्य प्रणाली से अवगत कराया। वार्ड अध्यक्ष मनोरमा मिश्रा ने बताया कि मिशन मोदी अगेन पी एम के सदस्य पूरे उत्साह से अपने कार्यों को कर रहे है । महिला की भागीदारी अधिक से अधिक हो ऐसा हमारा प्रयास है। उत्तर प्रदेश महिला मोरू की प्रदेश मिडिया प्रभारी ज्योति किरन रतन को काल्विन कालेज वार्ड का अध्यक्ष का कार्य भी दिया गया है। शशि भूषण कालेज की प्रधानाचार्या मनोरमा मिश्रा ने कहा कि मिशन मोदी की नीति के अनुसार हम बालिकाओं को नि:शुल्क शिक्षा ,पुस्तके , और यूनिफॉर्म उपलब्ध कराते हैं ।कोई भी हमसे संपर्क कर सकता है। कार्यक्रम में मोनिका , दीपमाला महानगर महामंत्री, आदि सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे। राष्ट्र गान से कार्यक्रम का समापन हुआ।



