उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
राष्ट्रीय लोकदल मुख्यालय में हुईं शोक सभा

लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता रहे दिवंगत जयप्रकाश वर्मा तथा रालोद (सामाजिक न्याय मंच) की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे के पिताजी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रदेश मुख्यालय पर एक शोक सभा की गई l जिसमे 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार को अपार दुख सहन करने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा को परम शान्ति प्रदान करें
शोक सभा में प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय, राष्ट्रीय महासचिव शिवकरण सिंह, राष्ट्रीय सचिव ओंकार सिंह, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र नाथ त्रिवेदी, वरिष्ठ नेता अंबुज पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी एल प्रेमी, संगठन महासचिव अवध क्षेत्र चंद्रकांत अवस्थी,मण्डल अध्यक्ष रणविजय मौर्य, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, शहजाद आदि लोग मौजूद रहे l



