भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित बस्ती में महिलाओं के साथ किया समरसता सहभोज कार्यक्रम

लखनऊ : “सामाजिक न्याय सप्ताह” के अंतर्गत लखनऊ महानगर के नेतृत्व में महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीता नेगी की अध्यक्षता में सामाजिक समरसता भोज का आयोजन लखनऊ की हर विधानसभा में आयोजित हुआ जिसमें भा जा पा महिला जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित महिलाओं के साथ सह भोज किया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि लवकुश बस्ती में वाल्मीकि समाज महिलाओं के साथ विकास भवन में प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना तिवारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री रमा सिंह , पूजा मिश्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष गोदावरी मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष शशि जोशी, शिवा पांडे, पुष्पा सिंह, पश्चिम विधानसभा में सराय बाजार खाला में मुख्य अतिथि अंजनी श्रीवास्तव, नगर से अर्चना साहू, शिखा , उत्तर में लाल कॉलोनी सामुदायिक केंद्र में मुख्य अतिथी बिंदु बोरा , नगर से उमा, अभिरुचि, मध्य विधानसभा में ऐशबाग सुदर्शनपुर कॉलोनी में मुख्य अतिथि निवर्तमान महापौर संयुक्ता भाटिया , नगर से अंशु , कैंट विधानसभा में सेसोवीर मंदिर में मुख्य अतिथि नम्रता पाठक, नगर से शाहिदा खान ,संतोष त्रिपाठी, भूमि कक्कड़ , सरोजनी नगर विधानसभा में छुहारा खेड़ा मुख्य अतिथि सुषमा खडगवाल , नगर से रश्मि चारु , नीता दीक्षित और लखनऊ महानगर की सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रही।
मौके पर यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के दिशा में
बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ,
महिला सम्मान बचत योजना, महिला स्वरोजगार योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना सहित विभिन्न विषयों की जानकारी साझा किया गया।



