उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ऑपरेशन कायाकल्प की मण्डलीय कार्यशाला आयोजित

लखनऊ : बेसिक शिक्षा विभाग के निपुण भारत मिशन के तहत लक्ष्यों को प्राप्त करने एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में गुरुवार को ऑपरेशन कायाकल्प की मण्डलीय कार्यशाला आयोजित हुई जिसमें लखनऊ, कानपुर, अयोध्या एवं देवीपाटन मण्डल के समस्त एडी बेसिक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ,खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक व एसआरजी ने प्रतिभाग किया। सहायक शिक्षा निदेशक मण्डल बेसिक श्याम किशोर तिवारी ने बताया कि कार्यशाला में चारों मण्डल के एडी बेसिक, 19 बी एस ए, 255 बी ई ओ, 97 जिला समन्वयक,60 एसआरजी ने प्रतिभाग किया।

कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनन्द ने कहा कि प्रत्येक विकास खण्ड में खण्ड शिक्षा अधिकारियों के नेतृत्व में एक विकासखण्ड की कार्ययोजना बनायी जाए व प्रतिदिन कार्ययोजना के अनुसार क्रियान्वयन से विकासखण्ड को निपुण बनाया जाए। निपुण भारत अभियान में सामुदायिक सहभागिता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इसे सामुदायिक कार्य योजना का हिस्सा बनाएं। वरिष्ठ विशेषज्ञ राजीव नयन ने विद्यालयों में आधारभूत कायाकल्प के 19 पैरामीटर के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने का आवाहन किया जिसमें पंचायत, सीएसआर मद,व विद्यालय की कम्पोजिट ग्रांट का उपयोग किया जाए। इसके अलावा महानिदेशक द्वारा सभी प्रतिभागियों के बीच में टीम भावना व आत्मीय सम्बन्ध स्थापित करने हेतु गतिविधि करायी गयी।


बृजेश त्रिपाठी खण्ड शिक्षा अधिकारी निघासन लखीमपुर खीरी, यासमीन खण्ड शिक्षा अधिकारी, बर्डपुर फर्रुखाबाद व शबिस्ता परवीन ब्लाक कटेहरी अम्बेडकरनगर द्वारा अपने विकासखंड के उत्कृष्ट कार्यों का प्रेजेंटेशन भी कार्यशाला में प्रस्तुत किया गया। कार्यशाला में ऑपरेशन कायाकल्प व निपुण भारत मिशन से सम्बंधित प्रश्न-उत्तरी भी सभी प्रतिभागियों से करायी गयी। सभी प्रतिभागियों को प्रेरित कर टीम भावना से कार्य करते हुए निपुण लक्ष्य प्राप्त करने हेतु संकल्पित भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button