उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों कारण, परंपरागत व्यापारियों के चौपट हो रहे व्यापार से त्रस्त व्यापारियों ने विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ खोला मोर्चा

रिटेल व्यापारियों के व्यापार को बचाने के लिए सरकार जल्दी ही उठाए कोई ठोस कदम: संजय गुप्ता

लखनऊ : कैट के आवाहन पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित देश के सभी प्रमुख राज्यों की राजधानी में व्यापारियों ने विदेशी ई-कॉमर्स कंपनी ऐमेज़ॉन, 70%से अधिक शेयर धारक विदेशी कंपनी की पूंजी की सहायता से चलने वाली ई कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट सहित अन्य ई-कॉमर्स कंपनियों के पुतलो का होलिका दहन किया.

लखनऊ में उदय गंज चौराहे पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रांतीय चेयरमैन संजय गुप्ता के नेतृत्व में राजधानी के व्यापारियों ने विदेशी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन, विदेशी कंपनी के सहयोग से चलने वाली ई कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट एवं अन्य ई कॉमर्स कंपनियों के पुतले बनाकर उनका होलिका दहन किया
इस अवसर पर बोलते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं कनफेडरेशन ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रांतीय चेयरमैन संजय गुप्ता ने कहा विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों के कारण देश के परंपरागत व्यापारियों का व्यापार बुरी तरह चौपट हो रहा है अनेक परंपरागत व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठान बंद करने पड़ गए हैं तथा वर्तमान में प्रदेश एवं देश के रिटेल व्यापारियों को बहुत ही खराब स्थिति का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश में ई कॉमर्स की कोई पॉलिसी ना होने के कारण विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियां भारत के नियम कानूनों की अपने हिसाब से व्याख्या एवं उल्लंघन करते हुए व्यापार कर रहे हैं जिसके कारण परंपरागत व्यापारियों का व्यापार खत्म हो रहा है व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों ने भारत में घाटा खाने का अपने एक बजट का प्रावधान कर रखा है जिसके कारण डीप डिस्काउंटिंग कर रहे है.

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा यह कंपनियां उत्पादों की पैकिंग एवं विक्रय मूल्यों का भी अपने हिसाब से निर्धारण कर रही हैं उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि जब यह कंपनियां पूर्णतया लोगों की क्रय पद्धति में बदलाव एवं परंपरागत व्यापारियों को पूर्णतया खत्म करते हुए रिटेल व्यापार पर एकाधिकार करने में सफल हो जाएंगी तब इनका असली स्वरूप दिखेगा तथा अपने सभी घाटों की भरपाई देश की जनता से ही करेंगी लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होगी.
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं कैट के प्रांतीय चेयरमैन संजय गुप्ता ने प्रदेश एवं देश में ई कॉमर्स पॉलिसी बनाने की मांग की.
उन्होंने कहा यदि जल्दी ही इन विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों को अंकुश नहीं लगाया गया तो प्रदेश एवं देश के रिटेल व्यापारियों के सामने अपने व्यापार को बचाए रखने की बहुत बड़ी चुनौती आ जाएगी तथा व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ जाएगा उन्होंने कहा परंपरागत व्यापारी सभी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में भरपूर सहभागिता करते हैं एवं लोगों को रोजगार देने का सबसे बड़ा माध्यम परम्परागत व्यापारी ही है.
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा विदेशी ई-कॉमर्स के कारण धीरे-धीरे देश के विदेशी मुद्रा कोष पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा उन्होंने कहा परंपरागत व्यापार को बचाने के लिए सरकार को जल्दी ही कोई ठोस कदम उठाना चाहिए
उन्होंने प्रदेश एवं देश की सरकार से “ई कॉमर्स पॉलिसी” बनाने एवं लागू किए जाने की मांग की ताकि परंपरागत व्यापारी भी इन विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों से प्रतिस्पर्धा में टिक सके.

विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों के पुतलो की होलिका दहन कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल,प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह चड्ढा,नगर अध्यक्ष हरजिण्दर सिंह, नगर महामंत्री आशीष गुप्ता, राजीव शुक्ला,अमित अगरवाल,मोहित कपूर,नगर उपाध्यक्ष डॉ.साकेत चतुर्वेदी,श्याम सुन्दर अग्रवाल,रोहित गुप्ता,विनोद अग्रवाल, सुभाष अगरवाल ,ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडेय,अद्यक्ष अनिरुद्ध निगम,मनमोहन सिंह मोनी, मो. आदिल,,इन्दर गांधी, मो.आरिफ, अजितेशश्रीवास्तव,सनी,मोनिश खां, अमित अवस्थी,ओरिंदर पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल थे.

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button