उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मोदी की तानाशाही के खिलाफ”आप” का जोरदार प्रदर्शन

भाजपा मुख्यालय का घेराव करने के लिए निकले हजारों 'आप' कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेटिंग कर रोका

सीबीआई कोई फेडरल एजेंसी की तरह नहीं बल्कि केंद्र सरकार के इशारे पर चलने वाली एजेंसी है : सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने पीएम नरेंद्र मोदी की तानाशाही के खिलाफ आज कई घंटे तक जोरदार प्रदर्शन किया। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सभी विधायक और हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने मनीष सिसोदिया की रिहाई को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा मुख्यालय का घेराव करने के लिए निकले हजारों ‘आप’ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेटिंग कर रोक दिया। ऐसे में सड़क पर ही कार्यकर्ताओं ने ‘मोदी जब-जब डरता है पुलिस आगे करता है’, मनीष सिसोदिया तुझे सलाम’ की तख्ती लेकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की तानाशाही अपने चरम पर पहुंच चुकी है। इसके खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रहेगा। बेहतरीन शिक्षा और स्वास्थ्य देने वालों को जेल में डाल दिया और लाखों करोड़ का घोटाला करने वालों के जहाज में पीएम मोदी घूम रहे हैं। विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीबीआई कोई फेडरल एजेंसी की तरह नहीं बल्कि केंद्र सरकार के इशारे पर चलने वाली एजेंसी है।

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की रिहाई को लेकर आज आम आदमी पार्टी के सभी विधायक और हजारों कार्यकर्ताओं राउज एवेन्यू पार्टी मुख्यालय पहुंचे। वहां से आम आदमी पार्टी के हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय का घेराव व प्रदर्शन करने जा रहे थे। लेकिन वहीं थोड़ा पहले तिराहे पर ही पुलिस ने बैरिकेटिंग कर रोक लिया। जिसके बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वहीं सड़क पर बैठकर जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने “मोदी तेरी तानाशाही,नहीं चलेगी नहीं चलेगी”, “मोदी तेरी गुंडागर्दी, नहीं चलेगी नहीं चलेगी”, “लोकतंत्र में तानाशाही, नहीं चलेगी नहीं चलेगी”, “मोदी अडानी भाई भाई” “मनीष सिसोदिया तुझे सलाम, “मनीष सिसोदिया को रिहा करो”, “मोदी जब जब डरता है, पुलिस आगे करता है” “सीबीआई के दम पर, यह सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी” के जमकर नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता ‘मनीष सिसोदिया तुझे सलाम’ की तख्तियां लेकर आए थे। हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी तेरी गुंडागर्दी नहीं चलेगी नहीं चलेगी के नारे जमकर लगाए।

इस दौरान राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि हमारी लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक जारी रहेगी। न्यायालय का हम सम्मान करते हैं। नरेंद्र मोदी सरकार की तानाशाही अपने चरम पर पहुंच चुकी है। देश और दिल्ली के दो सबसे अच्छे योग्य मंत्रियों को पीएम मोदी ने गिरफ्तार करके रखा है। वह मनीष सिसोदिया जो लाखों बच्चों को बेहतरीन शिक्षा दे रहे हैं उनको जेल में डाल दिया है। वही अड़ानी लाखों करोड़ का घोटाला करता है, उसके जहाज में मोदी घूम रहे हैं। यह फर्क देश के एक-एक नागरिक को समझ में आ रहा है। पीएम मोदी की इन कार्रवाइयों से दिल्ली के काम और आम आदमी पार्टी रुकने वाली नहीं है। पूरे देश में भाजपा शिक्षा को खत्म करना चाहती है। साथ ही लोगों को बीमार रखना चाहती है। यही वजह है कि शिक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को जेल में डाल दिया है। सीबीआई जबरन बंदूक के नोक पर बयान दिलाना चाहती है। पहले भी ऐसा हो चुका है जब सीबीआई ने फर्जी मुकदमे हम लोगों के खिलाफ किए हैं।

वहीं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीबीआई कोई फेडरल एजेंसी की तरह नहीं बल्कि सीधा-सीधा केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है। सीबीआई की दलीलों में ऐसी कोई बात नहीं थी, जिससे कि रिमांड बढ़ाई जाए। जिस तरह से सीबीआई ने अपनी दलीलों में कहा कि मनीष सिसोदिया सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसका मतलब यह है कि सीबीआई यह चाहती है कि मनीष सिसोदिया अपना जुर्म स्वीकार कर लें। यह सीधा-सीधा कानून का दुरुपयोग है। इनके पास सबूत कुछ नहीं है। अंततः मनीष सिसोदिया बरी होंगे।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा की कोशिश यह है कि इस प्रक्रिया के तहत मनीष सिसोदिया को ज्यादा से ज्यादा दिन जेल में रखा जाए। यही भाजपा की बड़ी जीत होगी। इतिहास गवाह है की जब-जब केंद्र सरकार ने इस तरह का जुर्म किया है, तब तब आने वाले चुनाव में लोगों ने उसका जवाब दिया है। इस बार भी भारतीय जनता पार्टी को लोग जवाब देंगे। हमें सीबीआई से कोई उम्मीद नहीं है। उसका इन्वेस्टिगेशन से कोई लेना देना नहीं है। केंद्र सरकार जैसा कहेगी सीबीआई वैसा करेगी। इस तरह से सीबीआई का चेहरा देश के सामने आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button