उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

इंजीनियरिंग डेयरडेविल्स ने ऑपरेटिंग एवेंजर्स को 36 रनों से हरा कर मैच जीता

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल क्रीड़ा संघ द्वारा आयोजित ’’अन्तर विभागीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेन्ट IDL-2023’’ में लीग मैच ऐशबाग रेलवे स्टेडियम में इंजीनियरिंग डेयरडेविल्स व ऑपरेटिंग एवेंजर्स के मध्य खेला गया।
ऑपरेटिंग एवेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। इंजीनियरिंग डेयरडेविल्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 07 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाये। जिसमें कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 50 रन, मनीष झा ने 46 रन व सुमित वत्स ने 31 रनों का योगदान दिया। ऑपरेटिंग एवेंजर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए बालेन्द्र पाल ने 02 विकेट तथा अब्बास, सर्वेश एवं सिद्धांत ने 01-01 विकेट प्राप्त किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑपरेटिंग एवेंजर्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 136 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ऑपरेटिंग एवेंजर्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अब्बास  ने सर्वाधिक 29 रन तथा सर्वेश ने 26 रन, ओम प्रकाश ने 18 रन va एस एस रहमान ने 16 रनों का योगदान दिया। इंजीनियरिंग डेयरडेविल्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मनीष, रोहित व सचिन ने 02-02 विकेट प्राप्त किया। इंजीनियरिंग डेयरडेविल्स ने ऑपरेटिंग एवेंजर्स को 36 रनों से हरा कर मैच जीत लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button