उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

महान खली ब्लैक पैंथरः वकांडा फॉरएवर के ‘‘धमाकेदार एक्शन’’ के लिए उत्साहित हैं

1 फरवरी को डिज़्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज़ होगा

लखनऊ : महान खली डिज़्नी+ हॉटस्टार पर नए महासंग्राम की इंतजार कर रहे हैं। भारत के सबसे महान लड़ाकों में से एक और पहले भारतीय मूल के डबलूडब्लूई हैवीवेट चैंपियन, खली को एक्शन से भरपूर मनोरंजन की कमी महसूस हो रही थी और ऐसा लगता है कि 1 फरवरी को डिज़्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज़ हो रही ब्लैक पैंथरः वकांडा फॉरएवर उनकी इस इच्छा को पूरी कर देगी।

इस मजेदार नए वीडियो में महान खली अपने आसपास होती लड़ाईयों को देखकर अपनी बोरियत दूर करने की कोशिश करते दिखाई देंगे। लेकिन कोई भी चीज़ उनको आकर्षित नहीं कर पाएगी, लोगों के छोटे-छोटे झगड़े भी नहीं। पर जब वो वकांडा और एंटी-हीरो नामोर के बीच लड़ाई देखेंगे, तो खली की बोरियत दूर हो जाएगी।

एक्शन के लिए अपने प्यार और जीवन में रुचि बनाए रखने के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘धमाकेदार एक्शन के बिना जीने का क्या मजा? मुझे फिल्में भी एक्शन वाली पसंद आती हैं, इसलिए ब्लैक पैंथरः वकांडा फॉरएवर का वेट कर रहा हूँ। फिल्म में हटके एक्शन है और ड्रामा भी है। वकांडा की दुनिया मुझे बहुत पसंद है, फैन हूँ मैं सब एक्टर्स का- आप भी देखिए डिज़्नी+ हॉटस्टार पर 1 फरवरी को।’’

ब्लैक पैंथरः वकांडा फॉरएवर डिज़्नी+ हॉटस्टार पर हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, और इंग्लिश में 1 फरवरी को प्रसारित होगी। रयान कूगलर द्वारा निर्देशित और केविन फीज़ तथा नाटे मूरे द्वारा निर्मित यह फिल्म एक्शन से भरपूर मनोरंजन है, जिसमें वकांडन राष्ट्र नामोर को एक नया खतरा दिखाया गया है। मार्वल के इस लेटेस्ट वेंचर में लेतितिया राईट, लुपिता न्योंग्ओ, एंजेला बैसेट, टेनोक हुएर्टा, विंस्टन ड्यूक, डॉमिनिक थॉर्न, डनाई गुरिरा, और मार्टिन फ्रीमैन हैं, जो दर्शकों के सामने वकांडा की अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई प्रस्तुत कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button