उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

यौन शोषण आरोप: पुलिस कमिश्नर लखनऊ से एफ आई आर की मांग

लखनऊ : अधिकार सेना ने महिला कुश्ती खिलाडियों द्वारा लगाये गए यौन शोषण के आरोपों पर एफआईआर की मांग की है.

पुलिस कमिश्नर लखनऊ को भेजे पत्र में अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि पिछले दिनों कई महिला कुश्ती खिलाडियों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह तथा कतिपय अन्य पदाधिकारियों के विरुद्ध यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाये हैं. इन महिला खिलाडियों ने लखनऊ में श्री सिंह के आवास 139 लक्ष्मणपुरी, थाना गाजीपुर, लखनऊ कमिश्नरेट का विशेष उल्लेख किया है और कहा है कि कुश्ती महासंघ द्वारा जानबूझ कर लखनऊ में ही बार-बार कैम्प लगता था, जिससे लड़कियों का शोषण आसानी से किया जा सके.
उन्होंने कहा कि श्री सिंह तथा उनके परिवार वालों ने इन आरोपों का पुरजोर खंडन किया है और इन्हें पूरी तरह राजनीति से प्रेरित बताया है किन्तु चूँकि लगाये गए आरोप गंभीर संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आते है, अतः इसमें नियमानुसार प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना किया जाना विधिक रूप से अनिवार्य है ताकि इन आरोपों की सत्यता सामने आ सके.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button