उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

कार्यकाल की समाप्ति पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने स्वयं स्वेच्छा से वापस किये वाहन, अर्दली व सुरक्षा स्टाफ

लखनऊ : महापौर संयुक्ता भाटिया ने कार्यकाल के अंतिम दिन 19 जनवरी 2023 की रात में स्वयं बिना किसी सरकारी आदेश के नगर आयुक्त को फोन कर स्वयं स्वेक्षा से अपना वाहन, अर्दली और सुरक्षा स्टाफ को नगर निगम वापस भेज दिया।

महापौर संयुक्ता भाटिया प्रतिदिन की भांति प्रातः आवास पर आए हुई जनता और फरियादियों को सुना और उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता भी की। वही संगठन की बैठकों और सामाजिक कार्यक्रमो में महापौर संयुक्ता भाटिया ने अपनी निजी वाहन का प्रयोग किया।

महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि जनता के दुख दर्द सुनने और उनको दूर करने का कार्य पूर्व की भांति करती रहेंगी। लखनऊ मेरा परिवार है और विगत 5 वर्षों में सबके साथ काम करते करते और भी ज्यादा आत्मीयता हो गई है, उसी भाव और लगन से लखनऊ की देवतुल्य जनता की सेवा करती रहूँगी। लखनऊवासियों की सेवा करना मेरा धर्म है।

ज्ञात होकि कार्यकाल समाप्त होने के बाद नए महापौर की शपथ ग्रहण तक निवर्तमान महापौर के रूप में रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button