महापौर ने चौक स्थित राधा ग्राम मोहल्ले का किया निरीक्षण
स्वच्छता के लिए कार्य कर रही मोहल्ला समिति को किया प्रोत्साहित

लखनऊ : महापौर संयुक्ता भाटिया ने ठाकुरगंज स्थित राधाग्राम मोहल्ला में राधा ग्राम मोहल्ला स्वच्छता समिति एवं पी.एस.आई संस्था के सहयोग से स्वच्छता एवं जागरूकता के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

संस्था ने बताया कि मोहल्ला स्वच्छता समिति में 10 सदस्य है जो लगातार मोहल्ले में लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करता है। स्वच्छता,कूड़ा निस्तारण,खाने से पहले हाथ धुलने जैसे विषयों के प्रति लगातार जागरूक करती रहती है। निरंतर प्रयास और जागरूकता के कारण ही आज यह मोहल्ला स्वच्छता के प्रति बहुत जागरूक है।
महापौर ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी समिति के सदस्यों एवं मोहल्लावासियों को ऐसे ही लगातार कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर महापौर संग पार्षद गीता पांडेय ,नामित पार्षद संतोष तेवतिया ,पूर्व पार्षद अनुराग पांडे ,अपर नगर आयुक्त यमुनाधर चौहान ,जोनल स्वास्थ्य अधिकारी संजय कटियार जी,अनुराग पाण्डेय,समिति के सदस्यों सहित अन्य मोहल्लावासी उपस्थित रहे।



