उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल पर राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का आयोजन

सात से 14 दिसंबर तक ऊर्जा संरक्षण सम्बन्धी विभिन्न गतिविधियों का हुआ संचालन

लखनऊ : दैनिक जीवन में ऊर्जा की आवश्यकता, महत्व , उपयोगिता और संरक्षण को देखते हुए भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा स्थापित ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बी.ई.ई) उपक्रम द्वारा प्रत्येक वर्ष 07 से 14 दिसम्बर तक की अवधि को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के रूप में आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा भी 07 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक एक सप्ताह राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण के रूप में आयोजित किया गया।

सप्ताह भर चले इस आयोजन में लखनऊ मंडल के सभी विधुत ऊर्जा प्रतिष्ठानों में तथा अन्य विभागों के साथ ऊर्जा की बचत, उपयोग और संरक्षण के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में मंडल स्तर पर एक संयुक्त सेमिनार आयोजित की गई , जिसमे ऊर्जा के संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर मंथन किया गया और ऊर्जा संरक्षण के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध रहने के लिए संकल्प लिया गया। वरिष्ठ मंडल विद्युत् अभियंता (सामान्य) संदीप श्रीवास्तव ने सभा को सम्बोधित किया और विगत वर्ष में विद्युत् विभाग द्वारा ऊर्जा संरक्षण में किये गए प्रयासों से अवगत कराया। मंडल में विद्युत् ऊर्जा के संरक्षण के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विद्युत् ऊर्जा सम्बन्धी स्थानों में पम्पिंग इन्स्टालेशन्स का ऑटोमेशन, एयर कंडीशनिंग सिस्टम का प्रचालन रिमोट मॉनिटरिंग से करने, लाइन लॉसेस को कम करने के लिए ओवर हेड लाइन कंडक्टर के स्थान पर अरैल बंच कंडक्टर प्रयोग और स्टेशनों के प्लेटफॉर्म के लाइटिंग सर्किटस को 30% और 70% में विभाजित करके ऊर्जा की बचत की जा रही है और भविष्य में भी ऊर्जा के संरक्षण और अधिक बढ़ावा देने की योजनायों को निर्धारित करने पर बल दिया गया। मंडल के विभिन्न भवनों पर 3071KWp रूफटॉप सोलर प्लांट्स द्वारा ऊर्जा का उत्पादन, मंडल के 382 मानवयुक्त समपार गेट पर सोलर ऊर्जा द्वारा विद्युतीकरण और रेलगाड़ियों में HOG मॉडिफिकेशन करके डीजल की बचत की जा रही है। ऊर्जा संरक्षण के इस व्यापक अभियान के तहत मंडल के विद्युत् विभाग द्वारा अन्य सभी विभागों के साथ मिलकर इस दिशा में अन्य प्रभावी नीतियों को अमल में लाते हुए ऊर्जा संरक्षण पर अधिकाधिक बल प्रदान किया जायेगा l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button