उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ वासियों के दिलों में राजू श्रीवास्तव हमेशा जिंदा रहेंगे : संयुक्ता भाटिया

ई-ब्लाक चौराहा अब कहलाएगा "राजू श्रीवास्तव चौराहा"

लखनऊ : महापौर संयुक्ता भाटिया ने पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के साथ अपनी घोषणा के अनुरूप राजाजीपुरम के ई-ब्लाक चौराहे का नामकरण “राजू श्रीवास्तव चौक” रखते हुए लोकार्पण किया।

महापौर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि किसी को रुलाना तो आसान होता है परन्तु किसी को हँसाना और किसी के चेहरे पर मुस्कान बिखेरना बहुत ही पुण्य का कार्य है। राजू इस नाते से महान कलाकार थे। महापौर ने कहा कि लखनऊ राजू श्रीवास्तव का दूसरा घर था। राजाजीपुरम में उनका ससुराल है। यहाँ अक्सर कई मंचो पर उनसे भेंट हो जाया करती थी। उनका असमय जाना असहनीय है और उनकी कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता। महापौर ने आगे बताया कि लखनऊ में उनके राजाजीपुरम स्थित ससुराल आवास के निकट का ई ब्लॉक चौराहे का नाम उनके नाम से राजू श्रीवास्तव चौराहा करने की घोषणा मैंने श्रद्धांजलि सभा में की थी, जिसको नगर निगम कार्यकारिणी में पास कराया, जिसका लोकार्पण आज यहां किया गया है।

इस चौराहे का सौंदर्यकरण भी कराया जाएगा। जिससे लखनऊ वासियों के दिलों में राजू श्रीवास्तव हमेशा जिंदा रहेंगे, उनकी याद हम सबके दिलों में सदैव बनी रहेगी। महापौर ने स्वर्गीय राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव एवं उनके परिजनों को आश्वासत करते हुए कहा कि मैं सदैव सुख दुख में आपके साथ खड़ी हूँ, कोई भी हो आवश्यकता हो तो मेरे दरवाजे 24 घण्टे आपके लिए खुले है।

लोकार्पण कर्यक्रम में राजू श्रीवास्तव के परिवार से उनकी पत्नी शिखा श्रीवास्तव, अशीष श्रीवास्तव और उनके बच्चे उपस्थित रहे।

इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया संग पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा जी, हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी, मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्यगिरि, भाजपा नेत्री अपर्णा यादव, भाजपा नेता अंजनी श्रीवास्तव, भाजपा पार्षद शिवपाल सवारियां, पार्षद रेखा सिंह, पार्षद अन्नू मिश्रा, राष्ट्रिय कवि वेदव्रत वाजपेयी सहित प्रशंसक, परिवारीजन, बड़ी संख्या में अन्य जन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button