उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

रेलवे एवं डाक विभाग की ज्वाइंट पार्सल प्रोडक्ट की आरडीएसओ  में एक दिवसीय मीटिंग का आयोजन

पार्सल के सुविधा जनक प्रेषण के सम्बन्ध में हुआ विचार- विमर्श

लखनऊ : रेलयात्रियों को नित नयी एवं आधुनिक रेल सुविधाएँ प्रदान करने कि दिशा में निरंतर अग्रसर भारतीय रेल द्वारा अपनी सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका का संवहन करते हुए लखनऊ स्थित आर.डी.एस.ओ. में रेलवे एवं डाक विभाग की ज्वाइंट पार्सल प्रोडक्ट (जेपीपी) की एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया.


इस बैठक में महाप्रबंधक,उत्तर मध्य रेलवे, सतीश कुमार, रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (स्ट्रेटेजिक प्लानिंग ) जी.वी. एल. सत्य कुमार, प्रमुख् मुख्य वाणिज्य प्रबंधक,उत्तर मध्य रेलवे, शएस. के. सिंह , मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट एंड मार्केटिंग), उत्तर रेलवे,नई दिल्ली, ओमप्रकाश, मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे ,लखनऊ , सुरेश कुमार सपरा, मंडल रेल प्रबंधक, पूर्वोतर  रेलवे ,लखनऊ  आदित्य कुमार एवं मंडल रेल प्रबंधक , उत्तर मध्य  रेलवे, प्रयागराज जं., मोहित चंद्रा , चीफ पोस्ट मास्टर जनरल (यू.पी. परिक्षेत्र ) कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा सहित रेलवे एवं डाक विभाग के अन्य उच्चाधिकारी तथा अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों एवं व्यापारिक केन्द्रों के व्यापारीगण एवं उनके प्रतिनिधि सम्मिलित हुए.

ज्ञात हो कि अपने उपभोक्ताओं को नयी सुविधा उपलब्ध कराते हुए रेलवे और डाक विभाग द्वारा एक ज्वाइंट पार्सल प्रोडक्ट प्रणाली को तैयार किया गया है जिसके अंतर्गत आगामी समय में पार्सलों की बुकिंग घर बैठे ऑनलाइन की जा सकेगी एवं इन बुक किये गए पार्सलों को डाक विभाग द्वारा एकत्र किया  जाएगा तथा  रेलवे इन पार्सलों को उनके गंतव्य स्थानों तक पहुंचाएगा I

आज की आयोजित होने वाली रेलवे एवं डाक विभाग की इस संयुक्त मीटिंग में रेलवे बोर्ड ,उत्तर रेलवे ,पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे एवं डाक विभाग के उच्चाधिकारियों ने आपसी विचार विमर्श करते हुए एवं पारस्परिक सहमति के आधार पर इस ज्वाइंट पार्सल प्रोडक्ट प्रणाली पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए इस प्रक्रिया के सुगम एवं पारदर्शी संचालन के अनेक मुद्दों जैसे ज्वाइंट वेबसाइट तथा ऐप बनाने ,पार्सल के शुल्क निर्धारण, पार्सल की वर्तमान स्थिति की सही सूचना व समय ,रिसीविंग-डिलीवरी एवं आवश्यक नियम एवं शर्तों इत्यादि बिन्दुओं तथा अन्य विषयों पर विचार विमर्श, मनन एवं मंथन किया गया तथा व्यापारियों को इस नई व्यवस्था की जानकारी से विधिवत अवगत कराया गया एवं व्यापारियों को इस प्रक्रिया को अपनाकर रेलवे के साथ व्यापार वृद्धि हेतु प्रेरित किया गया l इसके अतिरिक्त इस बैठक में व्यापारियों की रेलवे के साथ होने वाली व्यापारिक समस्याओं की जानकारी प्राप्त करते हुए इनके शीघ्र निस्तारण की दिशा में यथा शीघ्र आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन दिया गया तथा व्यापारियों को इस नई व्यवस्था के लाभों की विधिवत जानकारी प्रदान की गई तथा ट्रेन से पार्सल भिजवाने के लिए घर बैठे इसकी ऑनलाइन सुविधा अपने उपभोक्ताओं  को उपलब्ध कराने की दिशा में संयुक्त कार्यप्रणाली का गठन किया गया l जिसके  द्वारा डाक विभाग घरों से पार्सल एकत्र करेगा एवं रेलवे इन पार्सलों को उनके गंतव्य  स्थानों  पहुँचायेगा जहाँ से पुन: डाक विभाग पार्सलों को दिए गए पते तक पहुँचायेगा I इस प्रक्रिया के क्रियान्वयन से जहां एक ओर पार्सलों की बुकिंग और अधिक आसान होगी तथा अधिक से अधिक व्यापारी वर्ग रेलवे के साथ व्यापार बढ़ाएगा  वही रेलवे की व्यापारिक नीतियों तथा रेल राजस्व में भी अपेक्षित  वृद्धि होगी I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button