उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

समस्त जनपदों में मनाई जाएगी पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयन्ती: रामाशीष राय

लखनऊ ।  राष्ट्रीय लोकदल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह जी की जयन्ती 23 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक सम्पूर्ण प्रदेश में “किसान मजदूर जागरण सप्ताह” के रूप में मनाया जायेगा, जो समस्त जनपदों में सम्पन्न होगा।
उक्त जानकारी राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों को दी. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों मजूदरों के विरुद्ध किये जा रहे षड़यंत्र को देश के लिए घातक मानता है। सरकार की नीतियां और नीयत किसान मजदूर और छोटे व्यापारियों के विरुद्ध हैं। सरकार की सभी नीतियां कार्पोरेट घरानों के हितों को ध्यान में रखकर बनायी जा रही है यही कारण है कि गरीबी और बेरोजगारी बढती जा रही है। मंहगाई आसमान छू रही है और देश की सम्पदा पर मुटठी भर लोगों का कब्जा होता जा रहा है।
किसान मजदूर जागरण सप्ताह में 23 दिसम्बर को चौधरी साहब की जयन्ती पर हवन पूजन के साथ उनकी मूर्ति पर माल्र्यापण एवं उनकी किसान हितैषी नीतियों की चर्चा होगी तथा 30 दिसम्बर तक प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर गोष्ठी, ग्राम चौपाल तथा भ्रमण के अतिरिक्त सहभोज आदि के कार्यक्रम होंगे।
राष्ट्रीय लोेकदल केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के साथ किये गये वादों एवं समझौतों का पालन न करने की घोर भत्र्सना करता है तथा इसे किसानों के साथ विश्वासघात मानता है। एक वर्ष से अधिक समय तक किसानों द्वारा आयोजित धरने में लगभग 750 किसानों ने शहादत दिया फिर भी न एमएसपी पर कानून बना और न ही उन पर फर्जी ढंग से दर्ज किये गये मुकदमें वापस लिये गये। प्रदेश सरकार ने किसानों से गन्ना मूल्य बढाने और 14 दिनों के अन्दर भुगतान का वायदा भी किया था किन्तु न तो गन्ने का भुगतान 14 दिन में हुआ, न ही पिछले बकाया का अभी तक पूरा भुगतान हो सका है और न ही बिजली का बिल हाॅफ किया गया है। विगत 1 वर्ष में खाद, बीज, कीटनाशक, डीजल और पेट्रोल के मूल्य में भारी वृद्धि हुयी है किन्तु अभी तक गन्ना मूल्य में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं हुयी जो सरकार के किसान विरोधी होने का परिचायक है। प्रदेश में धान क्रय केन्द्रों पर खरीद नाम मात्र की हो रही है किसान परेशान है।
उत्तर प्रदेश में जीएसटी को एक बार फिर इंस्पेक्टर राज की तरह प्रयोग किया जा रहा है जिसे चौधरी चरण सिंह जी ने जनता पार्टी शासन में समाप्त किया था आज छोटे व्यापारी जीएसटी अधिकारियों की प्रतिदिन की छापेमारी से परेशान और तबाह हैं।
किसान मजदूर जागरण सप्ताह समस्त जिलों, विधानसभाओं में सम्पन्न कराने के लिए श्री वसीम हैदर वरिष्ठ नेता रालोद को कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया है जो विभिन्न जिलों में नेताओं के कार्यक्रम तय करेंगे।
पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, वरिष्ठ नेता वसीम हैदर, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी.एल.प्रेमी, वरिष्ठ नेता रजनीकांत मिश्रा, अवध क्षेत्र के संगठन महासचिव चन्द्रकांत अवस्थी, महानगर अध्यक्ष आशीष तिवारी, रमावती तिवारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button