हंसराज कॉलेज, दिल्ली में होगा साहित्यकारों का संगम : डॉ. प्रमोद पाण्डेय
हिंदी अकादमी, मुंबई का राष्ट्रीय सम्मान समारोह 17 दिसंबर को

रिपोर्ट – विनीता रानी विन्नी
नई दिल्ली : हिंदी अकादमी, मुंबई द्वारा दिए जाने वाले वर्ष 2022 के विभिन्न सम्मानों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी गई है। हिंदी अकादमी, मुंबई के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पाण्डेय ने बताया कि साहित्य, शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में अनवरत सक्रिय योगदान के लिए विभिन्न विभूतियों का चयन राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन समिति के माध्यम से किया गया है। हंसराज कॉलेज, दिल्ली में होने वाले इस समारोह में सम्मानित चयनित साहित्यकार व देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित साहित्यकार तथा समाजसेवियों का संगम होगा.
सम्मान के लिए चयनित विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत हिंदी अकादमी गौरव सम्मान के लिए हंसराज कॉलेज की प्राचार्या प्रो. रमा, इंग्लैंड की सुप्रसिद्ध साहित्यकार जय वर्मा, आस्ट्रेलिया की सुप्रसिद्ध साहित्यकार रेखा राजवंशी और अमेरिका की सुप्रसिद्ध साहित्यकार डाॅ.अनीता कपूर को चयनित किया गया है।
इसी क्रम मेें साहित्य भूषण सम्मान हेतु जय प्रकाश पांडेय (दिल्ली), डॉ. नूतन पांडेय (दिल्ली), मीना अरोड़ा (उत्तराखंड) एवं हेमलता शर्मा भोली बेन(इंदौर, मध्यप्रदेश) को चयनित किया गया है,
डॉ. प्रमोद पाण्डेय ने आगे बताया कि पत्रकारिता भूषण सम्मान के लिए प्रो. संजय द्विवेदी (दिल्ली), सुरेश चंद्र शुक्ला (नार्वे) तथा राकेश छोकर (सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) तथा समाज सेवा भूषण सम्मान के लिए बी. एल. गौड़ (सुप्रसिद्ध साहित्यकार तथा समाजसेवी, दिल्ली) इंद्रजीत शर्मा (न्यूयॉर्क, अमेरिका) को चयनित किया गया है।
सम्मान के अगले क्रम में शिक्षा भूषण सम्मान के लिए दिल्ली के प्रो. सत्यकेतु सांकृत, भावना अरोड़ा, यशवंत यश तथा मेघना गांधी को चयनित किया गया है।
इस राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन हंसराज कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के पद्मश्री ज्ञान प्रकाश चोपड़ा संगोष्ठी कक्ष में आयोजित होगा। इस राष्ट्रीय सम्मान समारोह कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में प्रो. गिरीश नाथ झा (अध्यक्ष- वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग, भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय), मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी बी.एल. गौड़ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पीयूष शुक्ल (संयुक्त आयुक्त- जीएसटी, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार) उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम का संयोजन डॉ. दीपक पांडेय (सहायक निदेशक- केंद्रीय हिंदी निदेशालय, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) एवं डॉ. विजय कुमार मिश्र (सहायक प्राध्यापक- हंसराज कॉलेज) द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम आयोजक मंडल ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित साहित्यकार तथा समाजसेवी शामिल होंगे।



