उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में स्थापित होंगे आश्रम पद्धति विद्यालय :असीम अरुण

विभागीय आवासीय पूर्व प्रशिक्षण केंद्र भी संपर्क केंद्र होंगे

लखनऊ : समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण की अध्यक्षता में भागीदारी भवन में राज्य स्तरीय समिति की प्रथम बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 5 आश्रम पद्धति विद्यालय में से एक सेंटर आफ एक्सीलेंस के रूप में स्थापित होंगे। लखनऊ के 2 आश्रम पद्धति विद्यालय जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका एवं बालक विद्यालय मोहान रोड, सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के रूप में स्थापित किए जाएंगे।

समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एवं संपर्क केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन एवं ऑफ़लाइन हाइब्रिड मोड पर मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का संचालन किया जाएगा जिसके द्वारा प्रतियोगियों को ई -लर्निंग कंटेंट एवं साक्षात प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
बैठक में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के साथ प्रमुख सचिव, समाज कल्याण, डॉ हरिओम निदेशक, समाज कल्याण, राकेश कुमार अपर राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी ,एनआईसी,जीपी सिंह अपर निदेशक उपाम , महेंद्र वर्मा अनु सचिव, वित्त फूलचंद यादव उप निदेशक, समाज कल्याण जे राम , निदेशक,विजडम 360, उपेंद्र त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button