उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

क्रश्ड सीजन-2 के कलाकार नमन , उर्वी , अनुप्रिया , अर्जुन देस्वाल व आध्या आनंद लखनऊ पंहुचे

लखनऊ : स्कूल लाइफ पर बनी वेब सीरीज क्रश्ड सीजन-2 के कलाकार नमन जैन, उर्वी सिंह, अनुप्रिया कैरोली, अर्जुन देस्वाल और आध्या आनंद 2 दिसंबर को लखनऊ आए। यहां उन्होंने लखनवी खानपान और रूमी दरवाजा की ओर भी रुख किया। इसकी शूटिंग भी लखनऊ की अलग-अलग जगहों पर की गई है।

नमन जैन ने कहा कि मैं इसमें प्रतीक का किरदार निभा रहा हूं। वह बैक बेंचर है। वह रैप भी करता है। इस किरदार से और भी लोग जुड़ाव महसूस करेंगे उन्हें लगेगा कि ऐसे लोग तो हमारे आसपास भी होते हैं। पुराने लखनऊ की रहने वाली उर्वी सिंह इसमें जैसमीन की भूमिका अदा कर रही हैं। मैंने अपने साथी कलाकारों को लखनऊ के बारे में अच्छे से बताया। मैं उन्हें घूमाने ले जाया करती थी। हम सब एक फैमिली की तरह ही हैं। अर्जुन देस्वानी ने बताया कि ये मेरी पहली वेब सीरीज है तो इसके लिए मैं काफी ज्यादा उत्साहित था। जब आपको बड़ा प्लैटफॉर्म मिलता है तो आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है मैंने अपनी जर्नी को बहुत अच्छे से एंजॉय किया। सिंगापुर में काम करने के बाद बॉलिवुड इंडस्ट्री में अपना हुनर दिखा रही आध्या आनंद ने कहा कि मेरे किरदार में कई तरह के ट्विस्ट होंगे, जो लोगों को पसंद आएंगे। यह मेरा तीसरा प्रोजेक्ट है। लखनऊ में शूट करके काफी मजा आया। अनुप्रिया कैरोली कहती हैं कि मैं इसमें एक ऐसी लड़की की भूमिका में हूं, जो बीट बॉक्सिंग करती है। वह सुन तो सबकी बात लेती है लेकिन काम हमेशा अपनी मर्जी से करती है। इस दौरान सभी ने लखनऊ से जुड़ी स्मृतियां ताजा की और लखनऊ के खाने की तारीफ की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button