उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

युवा वर्ग को लुभाने की आवश्यकता भारतीय जनता पार्टी महसूस कर रही है: सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल उ.प्र. के सदस्यता अभियान प्रभारी सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने उ.प्र. सरकार द्वारा 304 विदेशी कम्पनियों को उ.प्र. में लाने से सम्बन्धित औद्यौगिक विकास आयुक्त के बयान को प्रदेश के युवा वर्ग के लिए एक नया झुनझुना बताते हुये कहा है कि यह प्रदेश सरकार के इशारे पर सोची समझी रणनीति के आधार पर दिया गया बयान है क्योंकि 2024 के लोकसभा के आम चुनाव में केवल 1 वर्ष शेष है और युवा वर्ग को लुभाने की आवश्यकता भारतीय जनता पार्टी महसूस कर रही है।
त्रिवेदी ने कहा कि सरकार को सर्वप्रथम पूर्ववर्ती इन्वेस्टर समिट के आधार पर उ.प्र. में आयी कम्पनियों का विवरण देना चाहिए साथ ही साथ यह भी बताना चाहिए कि कितने युवाओं को उनमें रोजगार मिल चुका है। उन्होंने कहा कि केवल भविष्य के सपने दिखाना अब उ.प्र. के युवाओ के साथ सम्भव नहीं हैं क्योंकि कोरोना काल में ही उ.प्र. के लाखों लोग बेरोजगार हो चुके हैं और सरकारी विभागों में लाखों पद खाली पडे हैं जिनमें सरकार या तो नौकरी देना नहीं चाहती या फिर केवल आउटसोर्सिग के माध्यम से विभागीय कार्य सम्पन्न कराना चाहती है। सरकार को चाहिए कि उ.प्र. के युवाओं को निष्पक्षता के साथ सभी विभागों में रिक्त पदों पर समायोजित करें।
रालोद सदस्यता अभियान के प्रभारी ने कहा कि अमेरिका, यू.के., जर्मनी, फ्रान्स संयुक्त अरब अमीरात, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया आदि विभिन्न देशों की 304 कम्पनियों से सम्बन्धित भावी निवेश पर औद्योगिक विकास आयुक्त उ.प्र. को तब तक बयान देने की आवश्यकता नहीं थी जब तक कि इन कम्पनियों का निवेश सुनिश्चित न हो जाता। अभी से इस प्रकार के बयान केवल सरकार के इशारे पर ही दिये जा सकते हैं जो केवल युवाओं के साथ धोखा के अतिरिक्त कुछ नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button