उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की बिजनेस डेवलेपमेंट यूनिट के अथक प्रयासों से प्रथम बार किया गया नवनिर्मित बसों का लदान

मोहनलालगंज से 32 बसों को सफलतापूर्वक लदान कर चांगसारी के लिए रवाना किया गया

लखनऊ : उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा अपनी व्यापारिक नीतियों में निरंतर वृद्धि करते हुए 17 नवंबर को मंडल की बिजनेस डेवलेपमेंट यूनिट के अथक प्रयासों से प्रथम बार टाटा मोटर्स की नवनिर्मित 32 बसों का सफलतापूर्वक लदान करके मोहनलालगंज से चांगसारी के लिए रवाना किया गया एवं इस कार्य से रेलवे को रू 20,96,530/-के रेल राजस्व की प्राप्ति हुई |

 

अपनी व्यापारिक नीतियों के प्रसार, इसका उच्चीकरण एवं उत्तरोतर वृद्धि की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहते हुए मंडल द्वारा अपनी व्यावसायिक गतिविधियों में संवर्धन की दिशा में तथा इनको बढ़ावा देने के दृष्टिगत यह एक उल्लेखनीय प्रयास है जिसके तहत पहली बार इस प्रकार की व्यावसायिक प्रक्रिया को अमल में लाया गया है|  इस लदान कार्य में मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट), राहुल कुमार के अथक प्रयासों ,स्पष्ट तथा पारदर्शी नीति निर्धारण के द्वारा यह कार्य सुगमतापूर्वक संपन्न किया जा सका |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button