उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

ऑल इंडिया रेलवे वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2022-23” में पू.रे. लखनऊ मण्डल के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

भारोत्तोलन प्रतिस्पर्धाओं में 55 कि.ग्रा. भार वर्ग में वीर जीत कौर, स्वर्ण पदक, 49 कि.ग्रा. भार वर्ग में पूजा गुप्ता, स्वर्ण पदक तथा 71 कि.ग्रा. भार वर्ग में सरस्वती राउत ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया

लखनऊ । पश्चिम रेलवे क्रीड़ा संघ द्वारा मुम्बई में 15 से 18 नवम्बर तक आयोजित “ऑल इंडिया रेलवे वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2022-23” में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

जिसमें भारोत्तोलन प्रतिस्पर्धाओं में 55 कि.ग्रा. भार वर्ग में सुश्री वीर जीत कौर, कनिष्ठ लिपिक/बादशाहनगर चिकित्सालय द्वारा स्वर्ण पदक, 49 कि.ग्रा. भार वर्ग में पूजा गुप्ता, वरिष्ठ लिपिक/यांत्रिक विभाग द्वारा स्वर्ण पदक तथा 71 कि.ग्रा. भार वर्ग में सरस्वती राउत, कनिष्ठ लिपिक/विद्युत/टीआरडी द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button