उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

भारतीय सेना में कैरियर के लिए उत्साहित छात्र-छात्राएं

लखनऊ : 20 यूपी गर्ल्स एनसीसी बटालियन लखनऊ द्वारा भारतीय सेनाओं में करियर विषय पर 12 नवंबर 2022 को एक व्याख्यान लखनऊ छावनी में आयोजित किया गया।

लेक्चर में एनसीसी कैडेटों और आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया।

यूपीएससी (UPSC) द्वारा लिखित परीक्षाओं , एसएसबी और मेडिकल के बारे में विस्तृत जानकारी 20 यूपी गर्ल्स एनसीसी बटालियन लखनऊ के कमान अधिकारी कर्नल विनोद जोशी द्वारा दी गई।

देश में वर्ष में होनेवाली दो बार लिखित परीक्षा और तैयारी के गुर कैडेटों और छात्र-छात्राओं को बताये गये । 5 दिनों तक चलने वाली एसएसबी में विभिन्न टेस्टो के बारे में भी कमान अधिकारी ने बताया।

 

कर्नल जोशी ने बताया कि एसएसबी में चयन तीन कुशल अधिकारियों द्वारा टेस्ट लिए जाते हैं जो व्यक्तित्व, कुशलता और नेतृत्व के गुण पर आधारित होते हैं । उन्होंने 12वीं, स्नातक , स्नातकोत्तर और टेक्निकल स्नातक स्तरीय सेनाओं में 17 प्रकार के कमीशन के बारे में भावी पीढ़ी को विस्तार से बताया। इस दौरान एनसीसी कैडेटों और छात्र-छात्राओं ने उत्साह और कौतूहल से बहुआयामी प्रश्न भी पूछे जिसका कर्नल जोशी ने जवाब दिया।

कर्नल विनोद जोशी ने थलसेना, वायुसेना और नौसेना के विभिन्न एडवेंचर खेलकूद, क्रियाकलापों के बारे में भी बताया, जो राष्ट्र की अंतिम आशा है और अंतिम दम तक सर्वोच्च बलिदान के लिए तत्पर रहते हैं ताकि राष्ट्र की सभी दिशाओं में सुरक्षा हो सके । विश्व की 14 लाख की तीसरी बड़ी सेनाओं में कैरियर के लिए अधिकतर छात्र-छात्राएं बेहद उत्साहित दिखाई दिए। कर्नल विनोद जोशी ने बताया कि सेनाओं में करियर के रुप में सेवा अत्यंत ही संतोषपरक है । यहां सेनाएं सबसे मुश्किल व जटिल परिस्थितियों में सेवा देने का मौका देती हैं चाहे वह ग्लेशियर हो, मरुस्थल हो, गहरे समुद्र अथवा आसमान की ऊंचाइयां।

सेनाओं की आगामी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए छात्राओं और छात्रों ने शपथ ली ताकि विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक भारत विकास की ओर तीव्र गति से आगे बढ़े ।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button