इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन सदस्यों ने किया कन्हैया मित्तल का सम्मान

लखनऊ: सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल को अनुराग साहू, रवीना साहू सहित कई पदाधिकारियों द्वारा श्रीराम दरवार की प्रतिमा भेंट की गयी जिन्हे स्वीकार कर वे प्रसन्नचित हुए ।
सीतापुर स्थित सेवा अस्पताल के पीछे प्रदेश कार्यालय में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर नीरज बोरा, बिंदु बोरा, वत्सल ने सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल को समस्त सदस्यों की ओर से पुष्पकुच्छ, अंगवस्त्र, कामधेनु गाय की स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।

अन्तरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों से सुप्रसिद्ध भजन सम्राट कन्हैय्या मित्तल <span;>मिले.
उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष विधायक डा. नीरज बोरा, श्रीमती बिन्दु बोरा, प्रदेश महामन्त्री डॉ अजय गुप्ता , डॉ अनिल गुप्ता, महामन्त्री मनोज अग्रवाल प्रदेश, प्रदेश अध्यक्ष युवा अमित वार्ष्णेय,प्रदेश मंत्री अल्पना गुप्ता, महेन्द्र गुप्ता, लखनऊ महानगर युवा अध्यक्ष अनुराग साहू, दिनेश चौरसिया प्रदेश उपाध्यक्ष उपस्थित रहें।



